फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armed rebels in Myanmar capture another place on the Chinese border, Chinese President worried

Myanmar: म्यांमार में सशस्त्र विद्रोहियों का चीनी सीमा पर एक और जगह कब्जा, चीनी राष्ट्रपति चिंतित

Thu, 21 Dec 2023 07:58 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 21 Dec 2023 07:58 AM IST
सार

इस पांचवें क्रॉसिंग पॉइंट पर अब विद्रोही कब्जा जमा चुके हैं। चीन खुलकर म्यांमार के सैन्य शासन का समर्थन कर रहा है। विद्रोहियों की इस सफलता से म्यांमार के सैन्य शासक मिन आंग ह्लाइंग और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Armed rebels in Myanmar capture another place on the Chinese border, Chinese President worried
म्यांमार में सशस्त्र विद्रोहियों का चीनी सीमा पर कब्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार के विद्रोही गुट और जातीय सशस्त्र समूह अपने ही देश की सेना पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। इन विद्रोहियों ने चीनी सीमा से लगे और और महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट पर कब्जा कर लिया है। शान राज्य के उत्तरी भाग में कोकांग स्व-प्रशासित क्षेत्र की राजधानी लाउक्काइंग टाउनशिप में स्थित सीमा क्रॉसिंग अब विद्रोहियों के कब्जे में है। यह चीन की सीमा पर स्थित पांचवां क्रॉसिंग पॉइंट है।

विज्ञापन


इस पांचवें क्रॉसिंग पॉइंट पर अब विद्रोही कब्जा जमा चुके हैं। चीन खुलकर म्यांमार के सैन्य शासन का समर्थन कर रहा है। विद्रोहियों की इस सफलता से म्यांमार के सैन्य शासक मिन आंग ह्लाइंग और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चिंता बढ़ गई है। म्यांमार की सेना ने दो साल पहले नागरिक सरकार को अपदस्थ कर सत्ता पर कब्जा जमा लिया था।
विज्ञापन


तब से सैन्य शासन के तहत ही म्यांमार का शासन चल रहा है। लाउक्काइंग टाउनशिप के पास स्थित क्रॉसिंग पॉइंट पर म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी नाम के विद्रोही गुट ने कब्जा किया है। उन्होंने इस क्रॉसिंग पॉइंट पर कब्जे के लिए 27 अक्तूबर को पहला हमला किया था। म्यांमार की सेना पर आक्रमण के लिए ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी और अराकान आर्मी का भी साथ मिला। ये तीनों खुद को थ्री ब्रदरहुड एलायंस भी कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed