{"_id":"63117db202f2db4c0b049868","slug":"argentina-vice-president-cristina-fernandez-deadly-attack-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"Argentina Vice President Attack: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति पर जानलेवा हमले की कोशिश, बाल-बाल बचीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Argentina Vice President Attack: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति पर जानलेवा हमले की कोशिश, बाल-बाल बचीं
Fri, 02 Sep 2022 09:21 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अर्जेंटीना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अर्जेंटीना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Sep 2022 09:21 AM IST
सार
स्थानीय समयानुसार यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। कहा जा रहा है कि जैसे ही हमलवार ने उपराष्ट्रपति पर पिस्टल तानी, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पीछे धकेल दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति पर जानलेवा हमला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। हालांकि, इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टीना के घर के बाहर ही एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल तान दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
⭕️ ASÍ FUE EL INTENTO DE ASESINATO A CRISTINA KIRCHNER #AtentadoACFK pic.twitter.com/ZfpR0prCgD
— C5N (@C5N) September 2, 2022
विज्ञापन
स्थानीय समयानुसार यह घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। कहा जा रहा है कि जैसे ही हमलवार ने उपराष्ट्रपति पर पिस्टल तानी, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पीछे धकेल दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गईं। सुरक्षाकर्मियों ने हमलवार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, हमलावर ब्राजील मूल का बताया जा रहा है। देश के वित्त मंत्री सर्जियो मस्सा ने इस घटना को हत्या की कोशिश बताया है।
विज्ञापन