Birth Tourism: रूसी नागरिकों के लिए ‘बर्थ टूरिज्म’ की पसंदीदा जगह बना अर्जेंटीना
Birth Tourism: रूस और अर्जेंटीना के बीच एक दूसरे के नागरिकों को बिना वीजा के आने-जाने की सुविधा देने का समझौता है। रूसी नागरिकों ने इसी का लाभ उठाया है। रूसी नागरिक बिना वीजा के 90 दिन तक अर्जेंटीना में रह सकते हैं। इसके बाद रहने की अनुमति पाने की प्रक्रिया भी आसान है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Birth Tourism: पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अर्जेंटीना में रूसी बच्चों के जन्म की संख्या तेजी से बढ़ी है। ये बात सुनने में हैरतअंगेज लग सकती है, लेकिन सचमुच ऐसा ही हुआ है। इसकी वजह ‘बर्थ टूरिज्म’ (जन्म पर्यटन) के लिए अर्जेंटीना जाने वाले रूसी दंपतियों की संख्या में हुई तेज बढ़ोतरी है।
वैसे ‘बर्थ टूरिज्म’ कोई नई बात नहीं है। जिन देशों में जाना आसान हो और जहां बच्चे के जन्म देने में मेडिकल खर्च कम होता हो, वहां लोग प्रसव के समय जाते हैं। लेकिन रूसी लोगों के अर्जेंटीना जाने के पीछे कारण सिर्फ यह नहीं है। पिछले साल वहां रूसियों के आने की संख्या इसलिए तेजी से बढ़ी, क्योंकि पश्चिमी देशों के प्रतिबंध के कारण उनका बहुत से देशों में आना-जाना ठहर गया। इसके अलावा बड़ी संख्या में रूसी नागरिक अब कहीं और जाकर बसने की इच्छा भी रखने लगे हैं।
रूस और अर्जेंटीना के बीच एक दूसरे के नागरिकों को बिना वीजा के आने-जाने की सुविधा देने का समझौता है। रूसी नागरिकों ने इसी का लाभ उठाया है। रूसी नागरिक बिना वीजा के 90 दिन तक अर्जेंटीना में रह सकते हैं। इसके बाद रहने की अनुमति पाने की प्रक्रिया भी आसान है।
अर्जेंटीना स्थित रूसी दूतावास वाणिज्य विभाग के प्रमुख ग्रेगरी पॉलिन ने अखबार द गार्जियन को बताया को इस वर्ष रूस से अर्जेंटीना गए लोगों की संख्या से दो से ढाई हजार के बीच है। इनमें से अनेक रूसी महिलाएं थीं, जो अपने बच्चे को जन्म देने के लिए यहां आईं। पॉलिन ने कहा- ‘नए साल में ये संख्या दस हजार तक पहुंच सकती है।’
रूसी नागरिक चेरेपोवित्सकया ने द गार्जियन से कहा- ‘यूक्रेन शुरू होने के कुछ दिन बाद मैं गर्भवती हो गई। मैंने देखा की दुनिया के कई देशों की सीमाएं रूसी नागरिकों के लिए बंद हो रही हैं। तब हम ऐसी जगह की तलाश में थे, जहां हम आसानी से जा सकें। अर्जेंटीना का पासपोर्ट मिलने से मेरे बच्चे के लिए कई दरवाजे खुल जाएंगे।’ अर्जेंटीना के कानून के मुताबिक वहां जन्म लेने वाले बच्चे को स्वाभाविक रूप से यहां की नागरिकता मिल जाती है।
चेरेपोवित्सकया और उनके पति की योजना अब ब्यूनस आयर्स में ठहरने की है। दोनों ने अर्जेंटीना की नागरिकता पाने की अर्जी भी दे दी है। चूंकि उनकी बेटी का जन्म अर्जेंटीना में हुआ, इसलिए उनके लिए इस देश की नागरिकता पाने की प्रक्रिया आसान हो गई है।
यात्रा दस्तावेज बनवाने, ठहरने का इंतजाम करने और अस्पताल में बेड आरक्षित करने की सेवा देने वाली एक एजेंसी में काम करने वाली इवा पेकुरोवा ने कहा- ‘रूसी नागरिकों के बीच अभी ब्यूनस आयर्स की बड़ी मांग है। यही एक जगह है, जहां हम अभी आसानी से जा सकते हैं।’
पेरुकरोवा के मुताबिक अर्जेंटीना का पासपोर्ट होने के कई खास लाभ हैं। अर्जेंटीना के पासपोर्स के आधार पर 171 देशों की यात्रा बिना वीजा लिए की जा सकती है। इन देशों में यूरोपियन यूनियन के सदस्य देश, ब्रिटेन और जापान शामिल हैं। अर्जेंटीना के नागरिकों के लिए अमेरिका का वीजा हासिल करने की प्रक्रिया भी अपेक्षाकृत आसान है।