फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Any use of mobile phones to be illegal for drivers in United Kingdom for betterment to road safety news in Hindi

यूनाइटेड किंगडम: गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैरकानूनी, सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए फैसला

Fri, 19 Nov 2021 10:58 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 19 Nov 2021 10:58 PM IST
सार

यूनाइटेड किंगडम सरकार ने सड़क सुरक्षा की स्थिति को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से इससे संबंधित नियमों को विस्तारित किया है। वाहन चालक को गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Any use of mobile phones to be illegal for drivers in United Kingdom for betterment to road safety news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अब गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति द्वारा किसी भी उद्देश्य से हाथ में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना भारी पड़ेगा। यूके सरकार ने शुक्रवार को मौजूदा सड़क सुरक्षा के नियमों को और मजबूत करने का एलान करते हुए कहा कि ऐसा करते हुए पाए जाने पर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां पहले से ही गाड़ी चलाते वक्त फोन मिलाने के लिए या मैसेज भेजने के लिए हाथ से पकड़े जाने वाले फोन का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। अगले साल से ये नियम और कठिन होने जा रहा है।

विज्ञापन


दो बार पकड़े गए तो निरस्त हो जाएगा लाइसेंस
नए नियमों के अनुसार गाड़ी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर चालक पर 200 पाउंड का तय जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही उसके लाइसेंस पर छह पेनाल्टी अंक लगाए जाएंगे। 12 पेनाल्टी अंक होने पर देश में लाइसेंस को निरस्त कर देने का प्रावधान है। चालकों को हैंड्सफ्री मोड पर फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यूके के परिवहन सचिव ग्रांट शैप्स ने कहा कि गाड़ी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल करने से कई हादसे होते हैं जिनमें कई लोगों की मौत होती है तो कई घायल होते हैं। 
विज्ञापन


सड़क हादसे कम करने के उद्देश्य से लिया फैसला
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस तरह की घटनाओं को कम से कम करने का है। शैप्स ने आगे कहा कि हमारी सड़कें दुनिया की सबसे सुरक्षित सड़कों में आती हैं और हम नियमों को विस्तारित कर उन्हें और अधिक सुरक्षित बनाने पर काम कर रहे हैं।  वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन के इस्तेमाल के लिए इस नियम के लिए जनता से भी परामर्श लिया गया था। इसमें पाया गया कि 81 फीसदी लोगों ने कानून को मजबूत करने के लिए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाना आसान बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों में नियम से छूट भी देने का प्रावधान
परिवहन विभाग ने इसे लेकर कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विस्तारित कानून तकनीक के साथ तालमेल रखता है, चालकों के लिए अपने मोबाइल फोन का उपयोग संपर्क रहित भुगतान के लिए करने में छूट रहेगी। यह छूट ड्राइव थ्रू रेस्तरां और रोड टोल जैसे स्थानों पर तभी लागू होगी यदि भुगतान कार्ड रीडर से किया जा रहा होगा। इसके साथ ही विभाग ने बताया कि नए विस्तारित कानून में छूट के तहत मोटर वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सामान्य ऑनलाइन भुगतान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed