अमेरिका : एंटनी ब्लिंकन ने कहा- विदेश विभाग आज करेगा अफगानों के नए पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा
- सूत्रों के अनुसार अमेरिका द्वारा शुरू किए जा रहे इस नए पुनर्वास प्रोग्राम को अफगानिस्तान में दो दशकों तक चले युद्ध की समाप्ति के मद्देनजर शुरू किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विदेश विभाग अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए आज नए पुनर्वास कार्यक्रम की घोषणा कर रहा है। अमेरिकी विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि जिन्होंने अफगानिस्तान में अमेरिका की मदद की, लेकिन विशेष वीजा के लिए पात्रता नहीं पा सके उन्हें अमेरिका में बसाने के लिए बाइडन प्रशासन बहुत जल्द प्रोग्राम की शुरु करेगा।
We created a Priority-2 or P-2 designation, granting access to US Refugee Admissions Programme for many of these Afghans & their family members: US Secretary of State, Antony Blinken (2/2) pic.twitter.com/uqkBSDdSBm
— ANI (@ANI) August 2, 2021
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमने इनमें से कई अफगानों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए अमेरिकी शरणार्थी प्रवेश कार्यक्रम तक पहुंच प्रदान करते हुए एक प्राथमिकता-2 या पी-2 पदनाम बनाया है।
सूत्रों के अनुसार अमेरिका द्वारा शुरू किए जा रहे इस प्रोग्राम को अफगानिस्तान में दो दशकों तक चले युद्ध की समाप्ति के मद्देनजर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो दशकों में बहुत से अफगानों ने अमेरिकी सेना के साथ काम किया और अब उन्हें तालिबान से खतरा है।
इसको लेकर राष्ट्रपति बाइडन पर काफी दबाव भी था। उधर, अमेरिकी फौज की वापसी के बाद से तालिबान अफगानिस्तान में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए लगातार हमले कर रहा है।