{"_id":"6040d6b949393060f67a68d2","slug":"anto-coup-protests-continue-in-myanmar-next-day-of-violence-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार में संघर्ष: पीछे हटने को तैयार नहीं प्रदर्शनकारी, हिंसा के अगले दिन फिर निकले जुलूस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार में संघर्ष: पीछे हटने को तैयार नहीं प्रदर्शनकारी, हिंसा के अगले दिन फिर निकले जुलूस
Thu, 04 Mar 2021 06:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नेपीता
पीटीआई, नेपीता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार में पिछले महीने हुए सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग गुरुवार को फिर से सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलीबारी की थी, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई थी। देश के सबसे बड़े शहर यांगून के तीन क्षेत्रों में फिर से प्रदर्शन हुए, जहां पिछले कुछ दिनों से हिंसा देखी जा रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में दिखा कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से बल प्रयोग किया। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में भी प्रदर्शन जारी है। गुरुवार की सुबह पांच लड़ाकू विमान शहर के ऊपर मंडराते दिखे। म्यांमार के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रस्टीन श्रेंगर बर्गनर ने कहा कि बुधवार को 38 लोग मारे गए। मौतों का यह आंकड़ा एक फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा है जब सेना ने आंग सान सू की, की निर्वाचित सरकार को सत्ता से अपदस्थ कर दिया था।
विज्ञापन
तब से पुलिस और सैनिकों द्वारा 50 से अधिक नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है जिनमें अधिकतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोग थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तख्तापलट को खत्म करने और सेना द्वारा की जा रही कार्रवाईयों पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को बातचीत का कार्यक्रम रखा है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस भी शामिल होंगे।
विज्ञापन