फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Antigua police have commenced an investigation into the possible abduction of Mehul Choksi from Antigua

मेहुल चोकसी: एंटीगुआ पुलिस ने अपहरण की जांच शुरू की, वकील के पत्र के आधार पर कार्रवाई

Mon, 07 Jun 2021 02:28 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Jun 2021 02:28 AM IST
सार

एंटीगुआ से डोमिनिका में अवैध प्रवेश के मामले में भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी जेल में बंद है, चोकसी ने मजिस्ट्रेट के सामने कहा था कि उसका अपहरण करके एंटीगुआ और बारबुडा से जबरन डोमिनिका लाया गया।

विज्ञापन
Antigua police have commenced an investigation into the possible abduction of Mehul Choksi from Antigua
पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के अपहरण के दावे की जांच एंटीगुआ व बारबुडा पुलिस करेगी।

विज्ञापन


चोकसी ने एंटीगुआ व बारबुडा से अपहरण कर डोमिनिका ले जाए जाने का दावा किया था। फिलहाल हीरा कारोबारी डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोप में पुलिस की हिरासत में है, जहां से भारत सरकार उसे प्रत्यर्पित कर वापस लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एंटीगुआ न्यूज रूम की रिपोर्ट के मुताबिक, चोकसी के वकील ने एंटीगुआ पुलिस को पत्र लिखकर अपने मुवक्किल के अपहरण की जांच कराने की मांग की थी। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गेस्टन ब्राउन ने शनिवार को बताया कि पुलिस कमिश्नर को चोकसी के वकील का पत्र मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील ने पत्र में उन लोगों के नाम दिए हैं, जो चोकसी का अपहरण कर उसे जबरन डोमिनिका ले जाने पर यकीन करते हैं। इसके चलते एंटीगुआ पुलिस ने चोकसी को कथित तौर पर 23 मई को जॉली हार्बर से अपहरण किए जाने के मामले जांच शुरू करने का निर्णय लिया है।

हालांकि इससे पहले चोकसी के वकील के दावे को एंटीगुआ के पुलिस कमिश्नर एटली रॉडने ने खारिज कर दिया था। कमिश्नर एटली ने कहा था कि चोकसी के वकील ने बिना किसी सबूत और आधार के ये दावे किए हैं। डोमिनिका पुलिस को भी अपहरण की कहानी पर विश्वास नहीं है।

डोमिनिका में अवैध प्रवेश के आरोप की सुनवाई 14 को
मेहुल चोकसी फिलहाल डोमिनिका में अवैध रूप से घुसने के आरोप में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहा है। पुलिस हिरासत में मौजूद चोकसी को डोमिनिका की मजिस्ट्रेट अदालत जमानत देने से इनकार कर चुकी है।


इस मामले की अगली सुनवाई 14 जून को तय की गई है। इसके अलावा डोमिनिका हाईकोर्ट में भी चोकसी के वकील की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई हो रही है, जिसे जज ने अनिश्चित काल के लिए स्थागित कर दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed