{"_id":"6126fb3d8ebc3e79c43fa4ad","slug":"antibodies-end-after-some-time-in-people-who-have-taken-two-doses-of-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन में दावा: कोरोना टीके की दो खुराक ले चुके लोगों में कुछ समय बाद खत्म हो जाती हैं एंटीबॉडीज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अध्ययन में दावा: कोरोना टीके की दो खुराक ले चुके लोगों में कुछ समय बाद खत्म हो जाती हैं एंटीबॉडीज
Thu, 26 Aug 2021 07:54 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:54 AM IST
सार
ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके का असर एक माह बाद 77 और चार से पांच माह बाद गिरकर 67 फीसदी तक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने ये दावा 12 लाख लोगों पर अध्ययन के बाद किया है।
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : PTI
विस्तार
टीके की दो खुराक लेने के बाद बना सुरक्षा कवच कुछ महीनों में खत्म हो सकता है। ब्रिटेन में स्टडी में पता चला है कि फाइजर और एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराक ले चुके लोगों में कुछ समय बाद एंटीबॉडीज खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रमुख शोधकर्ता प्रो. टिम स्पेक्टर का कहना है कि अध्ययन में पता चला है कि फाइजर टीके की दो डोज लगवाने के एक माह बाद टीके के प्रभाव में 88 फीसदी जबकि छह माह में 74 फीसदी की गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
इसी तरह ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके का असर एक माह बाद 77 और चार से पांच माह बाद गिरकर 67 फीसदी तक हो सकता है। वैज्ञानिकों ने ये दावा 12 लाख लोगों पर अध्ययन के बाद किया है।
विज्ञापन
डेल्टा के खिलाफ टीका असरदार
प्रो. स्पेक्टर का स्पष्ट कहना है कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ टीका असरदार है। टीके की दो खुराक व्यक्ति को गंभीर स्थिति से ही नहीं, मौत के खतरे से भी बचाती है। इस आधार पर वैज्ञानिकों की राय है कि आने वाले समय में संक्रमण से बचने के लिए बूस्टर डोज पर विचार करना होगा।