फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anti-submarine warfare training of US, Australia, Japan and Philippines against Chinese aggression

Navy: US, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपीन का पनडुब्बी-रोधी युद्ध प्रशिक्षण, चीनी आक्रामकता के खिलाफ सैन्याभ्यास

Sun, 07 Apr 2024 07:12 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2024 07:12 AM IST
सार

फिलीपीन ने शनिवार को कहा कि सैन्याभ्यास से ठीक पहले चीन के दो तटरक्षक जहाजों ने दक्षिण चीन सागर में मनीला के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर हमले किए।

विज्ञापन
Anti-submarine warfare training of US, Australia, Japan and Philippines against Chinese aggression
submarines

विस्तार

चीन की आक्रामकता को देखते हुए अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपीन ने दक्षिण चीन सागर में पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रशिक्षण फैसला किया है। इसके तहत रविवार को क्षेत्र में सभी देश अपना पहला साझा नौसैन्य अभ्यास आयोजित करने जा रहे हैं। यह अभ्यास चीन के क्षेत्रीय दावों पर जोर देने की आक्रामक कार्रवाईयों से पैदा चिंताओं के बीच हो रहा है।

विज्ञापन

एक साझा बयान में कहा कि चारों संधि सहयोगी देश और सुरक्षा साझेदार हिंद-प्रशांत क्षेत्र की नींव है और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए यह अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने साझा बयान में चीन का नाम नहीं लिया लेकिन चारों देशों ने अपने रुख की पुष्टि की कि 2016 का अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता फैसला, जिसने ऐतिहासिक आधार पर चीन के व्यापक दावों को अमान्य कर दिया था, अंतिम और कानूनी रूप से बाध्यकारी है। जबकि चीन ने मध्यस्थता में भाग लेने से इन्कार करते हुए इस फैसले को खारिज कर दिया है और लगातार इसकी अव्हेलना कर रहा है। एजेंसी

विज्ञापन

फिलीपीनी समुद्र में हमले
फिलीपीन ने शनिवार को कहा कि सैन्याभ्यास से ठीक पहले चीन के दो तटरक्षक जहाजों ने दक्षिण चीन सागर में मनीला के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर हमले किए। फिलीपीनी प्रवक्ता जे तारिएला ने बताया कि इरोक्वाइस रीफ में तटरक्षक जहाज ने अपनी पानी के तोपों को तैनात करने के साथ फिलिपिन के मछुआरों को पहले धमकाया और फिर उनकी नौकाओं पर पानी की तेज बौछारें छोड़कर हमले किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान जरूरी
ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने कहा, राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए सम्मान और सहमति जरूरी है। यह हमारे क्षेत्र की स्थिरता को रेखांकित करते हैं। बता दें, तनावपूर्ण समुद्री गतिरोध के बाद फिलीपीन 2013 में चीन से अपने विवादों को वैश्विक मध्यस्थता में ले आया, जिस पर चीन आपत्ति जताता रहा है।

अंतरराष्ट्रीय कानून की प्रतिबद्धता आवश्यक
जापान ने मनीला में अपने दूतावास में कहा कि वह दक्षिण चीन सागर अभ्यास के लिए अपने विध्वंसक जेएस अकेबोनो को तैनात करेगा, जिसमें पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रशिक्षण और अन्य सैन्य युद्धाभ्यास शामिल होंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एक अलग बयान में कहा कि अभ्यास अंतरराष्ट्रीय कानून को सुनिश्चित करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

फिलीपीन के जल क्षेत्र में चीन के जहाज लगातार आक्रामकता दिखाते रहे हैं। एक वर्ष में करीब पांच अहम मौकों पर चीन के जहाजों ने फिलीपीन क्षेत्र में उसके पोतों पर पानी की बौछारों से हमले किए हैं। चीनी जहाज यहां मछुआरों को मछली पकड़ने से भी रोकते रहे हैं। इसे लेकर दोनों देशों में काफी विवाद रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed