फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Antarctica, Threatened ecosystem, microplastic fraction found in microbs

अंटार्कटिका: खतरे में इकोसिस्टम, सूक्ष्म जीवों में मिला माइक्रोप्लास्टिक का अंश

Tue, 07 Jul 2020 02:10 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वीन मॉडलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वीन मॉडलैंड Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jul 2020 02:10 AM IST
सार

  • मिट्टी में मिले जीव में पहुंचा पॉलीस्टाइरीन से बने फोम का अंश
  • इकोसिस्टम में बदलाव का यह सबसे ताजा मामला है
  • 5 मिमी से भी छोटे होते हैं माइक्रोप्लास्टिक कण

विज्ञापन
Antarctica, Threatened ecosystem, microplastic fraction found in microbs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

धरती के सबसे सुदूर इलाकों में शामिल अंटार्कटिका की खाद्य प्रणाली में माइक्रोप्लास्टिक का पता चला है। इकोसिस्टम (पारिस्थिकी तंत्र) में बदलाव का यह सबसे ताजा मामला है जिसके तहत वैज्ञानिकों को पहली बार अंटार्कटिका की मिट्टी में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीवों के भीतर माइक्रोप्लास्टिक मिला है।

विज्ञापन


साइंस जर्नल ‘बायोलॉजी लेटर्स’ में प्रकाशित इस शोध के लेखक ने लिखा है कि यहां की धरती पर मौजूद खाद्य श्रृंखला में प्लास्टिक के पहुंचने से ध्रुवीय ईकोसिस्टम पर और दबाव बनेगा। जबकि यह पहले से ही मानवीय दखल और जलवायु परिवर्तन की परेशानियां झेल रहा है। समुद्र में प्लास्टिक का कचरा होने की जानकारी पहले से ही है, लेकिन अंटार्कटिका जैसे मानवीय आबादी से दूर के इलाकों में इसका मिलना नई बात है।
विज्ञापन


इटली की सिएना यूनिवर्सिटी ने अध्ययन दल का नेतृत्व किया। उन्होंने इलाके के किंग जॉर्ज आइलैंड से लाए गए एक सिंथेटिक फोम के टुकड़े की जांच की, जो लंबे समय से वहां पड़े होने के कारण लाइकेन जैसे समुद्री जीवों से लिपटा था। शोधकर्ताओं ने पाया कि इनमें से एक जीव के भीतर पॉलीस्टाइरीन से बने फोम का अंश पहुंचा हुआ था। यह जीव लाइकेन और माइक्रो-एल्गी को खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 मिमी से भी छोटे होते हैं माइक्रोप्लास्टिक कण
माइक्रोप्लास्टिक, प्लास्टिक के ऐसे कण होते हैं जिनका आकार 5 मिलीमीटर से भी छोटा होता है। दुनिया भर में नदियों व समुद्रों में इस समय करीब 15 करोड़ टन प्लास्टिक का कचरा घुला होने का अनुमान है। यह जब लहरों और अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण टूटकर और छोटे हो जाते हैं तो माइक्रोप्लास्टिक बन जाते हैं। यही कण समुद्री पानी के साथ फिर तलछटी, तटीय इलाकों और समुद्री जीवों में पहुंच जाते हैं।


नाजुक पारिस्थिकी तंत्र को पहुंचेगा नुकसान
शोधकर्ताओं का मानना है कि प्लास्टिक इस रास्ते से अब तक अंटार्कटिका की जमीन पर पाए जाने वाले जीवों के पूरे सिस्टम में प्रवेश कर चुका होगा। यहां प्लास्टिक पहुंचने का अर्थ है कि इससे अंटार्कटिका के बेहद नाजुक संतुलन वाले पारिस्थिकी तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। यह इलाका पहले से ही जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान से अपने ग्लेशियर गंवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed