फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Anger at Walmart: When the company pulled out of the job, ex employee drives car through stores and caused heavy losses

वॉलमार्ट पर उतारा गुस्सा: कंपनी ने नौकरी से निकाला तो कार से बरपाया कहर, स्टोर में दौड़ाकर किया भारी नुकसान

Thu, 08 Apr 2021 05:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 08 Apr 2021 05:35 PM IST
सार

  • अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना प्रांत में हुई घटना
  • नौकरी तो गई ही, अब जेल भी जाना पड़ा

विज्ञापन
Anger at Walmart: When the company pulled out of the job, ex employee drives car through stores and caused heavy losses
symbolic image - फोटो : Glassdor

विस्तार

कोरोना काल में नौकरी से हाथ धोना किसी सदमे से कम नहीं है। व्यक्ति विचलित होने के साथ हताशा में डूब जाता है और अप्रिय कदम तक उठा लेता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में सामने आया। वॉलमार्ट द्वारा नौकरी से निकाले गए एक युवक ने अपनी कार से कहर बरपा दिया। 

विज्ञापन


हुआ यूं कि 32 साल के लैसी कोरडेल जेंट्री को बीते दिनों अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी वॉलमार्ट ने नौकरी से निकाल दिया था। इससे वह काफी गुस्से में था। एक दिन उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। वह कार सेकान्कॉर्ड के थंडर रोड स्थित वॉलमार्ट स्टोर पर पहुंचा। 
विज्ञापन


कार को बनाया हथियार
वहां पहुंचते  ही उसने अपनी 2015 मॉडल फॉक्सवैगन कार लेकर वॉलमार्ट स्टोर पहुंचा और तेज गति से पहले स्टोर के प्रवेश द्वार को तोड़ डाला और कार से स्टोर का अंदरूनी हिस्सा भी तहस-नहस कर डाला। एक विशाल डिस्प्ले को क्षतिग्रस्त करने के बाद ही उसने कार रोकी। गनीमत है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लैसी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ घातक हथियार से एक सरकारी अधिकारी पर हमले, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है। 


नौकरी से निकालने के दूसरे ही दिन बोला हमला
लैसी नौकरी से निकाले जाने से इतने गुस्से में था कि उसने दूसरे ही दिन सुबहसुबह इस हमले को अंजाम दे दिया। वह कार लेकर सीधे स्टोर पर पहुंचा और बेखौफ गदर मचा दिया। तात्कालिक आवेश के चलते उसे अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। नौकरी तो गई ही, जेल की सजा भी काटना पड़ेगी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed