फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An earthquake with a magnitude of 7.1 hit Mindanao Philippines

भूकंप: फिलीपींस के मिंडनाओ में देर रात हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई तीव्रता

Thu, 12 Aug 2021 01:13 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मिंडनाओ
एएनआई, मिंडनाओ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Aug 2021 01:13 AM IST
सार

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11:16 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई

विज्ञापन
An earthquake with a magnitude of 7.1 hit Mindanao Philippines
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फिलीपींस के मिंडनाओ द्वीप में बुधवार देर रात भूकंप के तेज झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी) के मुताबिक भूकंप के झटके बुधवार देर रात 11.16 बजे लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।

विज्ञापन

 


कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता 
रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।

लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर ही नुकसान होता है।

मॉडरेट और स्ट्रांग कैटेगरी के 920 भूकंप एक साल में रिक्टर स्केल पर दर्ज होते हैं। मॉडरेट कैटेगरी के भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.0 से 5.9 दर्ज की जाती है। ऐसे 800 भूकंप दुनियाभर में रिक्टर स्केल पर एक साल में दर्ज किए जाते हैं। इनसे घटिया बिल्डिंग मैटेरियल से बने भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचता है।


हालांकि, इनका असर बहुत छोटे इलाके पर ही पड़ता है। स्ट्रांग कैटेगरी के भूकंप जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 से 6.9 होती है, भारी तबाही मचाती है। जबरदस्त तीव्रता की वजह से भूकंप के केंद्र से लेकर 160 किलोमीटर तक आबादी वाले इलाकों में तबाही फैल जाती है। एक साल ऐसे 120 भूकंप दुनियाभर के रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं।

मेजर और ग्रेट कैटेगरी के भूकंप दुनियाभर के रिक्टर स्केल पर साल में 19 बार दर्ज किए जाते हैं। मेजर कैटेगरी के भूकंपों की तीव्रता 7.0 से 7.9 होती है। ऐसे भूकंपों की संख्या साल भर में 18 होती है और इनसे काफी बड़े क्षेत्रों में गंभीर तबाही होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed