{"_id":"67ed57c03d87b60b920e68b2","slug":"an-earthquake-with-a-magnitude-of-6-0-on-the-richter-scale-hit-kyushu-japan-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Japan Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया जापान, क्यूशू द्वीप पर शाम 7.34 बजे लगे 6.0 तीव्रता के झटके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Japan Earthquake: भूकंप के जोरदार झटकों से थर्राया जापान, क्यूशू द्वीप पर शाम 7.34 बजे लगे 6.0 तीव्रता के झटके
Wed, 02 Apr 2025 08:59 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 02 Apr 2025 08:59 PM IST
सार
क्यूशू द्वीप पर आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालाँकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : ANI
विस्तार
म्यांमार और थाईलैंड के बाद बुधवार को जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शाम 7.34 बजे (आईएसटी) जापान के क्यूशू में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। एनसीएस के अनुसार भूकंप 30 किलोमीटर की गहराई पर आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप अक्षांश 31.09 एन और देशांतर 131.47 ई पर दर्ज किया गया।
भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालाँकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि क्यूशू जापान का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और इसे भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है।
पिछले सप्ताह म्यांमार में जबरदस्त भूकंप आया था। इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है। इसी बीच म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने भूकंप राहत प्रयासों को सुगम बनाने के लिए 22 अप्रैल तक देश के गृह युद्ध में संघर्ष विराम की घोषणा की है।
विज्ञापन
अपडेट जारी है.....