फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   An earthquake of magnitude 7.1 occurred 297km Northeast of Tokyo on wednesday

Earthquake in Japan: भूकंप के तेज झटकों से हिला टोक्यो, 7.1 की तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट

Wed, 16 Mar 2022 09:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 16 Mar 2022 09:55 PM IST
सार

टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
An earthquake of magnitude 7.1 occurred 297km Northeast of Tokyo on wednesday
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जापान की राजधानी टोक्यो बुधवार को भूकंप के तेज झटकों से हिल गई। यहां रात के 8.06 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। राष्ट्रीय भूकपं विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 7.1 की भूकंप की तीव्रता माप गई। इसके बाद उत्तरी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, बुधवार रात लगभग 8:06 बजे जापान के टोक्यो से 297 किमी उत्तर पूर्व में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। टोक्यो इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के हवाले से एएफपी न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इसके बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलाके में आज से 11 साल पहले यानी 2011 में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके बाद यहां सुनामी भी आई थी, जिसने फुकुशिमा परमाणु आपदा का रूप ले लिया था।  2011 में 11 मार्च को नौ तीव्रता के भूकंप से पूर्वोत्तर जापान कांप गया था और इसके बाद आई सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।


जापान सरकार के बयान में कहा गया कि फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट पर पैनी नजर रखी जा रही है। जापान में भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आता है। यहां मकान और बड़ी इमारतें का डिजाइन इस तरह से तैयार किया जाता है ताकि वे भूकंप झटके झेल सकें।

इससे पहले 22 जनवरी को दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। इसमें 10 लोग घायल हुए थे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप के पास था, जो 40 किलोमीटर (24.8 मील) की गहराई पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed