{"_id":"60feb234223bcc3f6e6da169","slug":"an-earthquake-in-indonesia-minahassa-peninsula-with-magnitude-6-2-on-richter-scale","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिली धरती: भूकंप के तेज झटके से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर 6.2 रही तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिली धरती: भूकंप के तेज झटके से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर 6.2 रही तीव्रता
Mon, 26 Jul 2021 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:33 PM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार शाम 5 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी मिलने तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया के मिनाहासा प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार शाम 5 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी मिलने तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 6.2 occurred at 5:39 pm in Minahassa Peninsula, Indonesia: National Center for Seismology
— ANI (@ANI) July 26, 2021
विज्ञापन
जानिए क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
विज्ञापन
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।