{"_id":"617e54159c6a2547a5625567","slug":"amrullah-saleh-says-taliban-killed-13-to-play-music-at-a-wedding-party-in-nangarhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान: शादी में बजा गाना तो तालिबान ने 13 लोगों को उतारा मौत के घाट, पूर्व उपराष्ट्रपति ने पाक पर लगाया आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान: शादी में बजा गाना तो तालिबान ने 13 लोगों को उतारा मौत के घाट, पूर्व उपराष्ट्रपति ने पाक पर लगाया आरोप
Sun, 31 Oct 2021 02:00 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:00 PM IST
सार
नांगरहार में तालिबान के आतंकियों ने शादी समारोह में गाना बजाने पर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
तालिबान(सांकेतिक)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला है नांगरहार का जहां तालिबान के आतंकियों ने शादी समारोह में गाना बजाने पर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि संगीत के खिलाफ तालिबान की नफरत बहुत पहले से ही है। वह इसे लेकर बार-बार चेतावनी भी जारी करता है। अगस्त महीने में महिलाओं के टीवी पर गाने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने इन आतंकियों को ट्रेन किया है: सालेह
सालेह ने ट्वीट कर लिखा है कि नांगरहार में तालिबान के आतंकियों ने 13 लोगों को सिर्फ इसलिए जान से मार दिया क्योंकि शादी में संगीत बजाए जा रहे थे। अब हम सिर्फ गुस्सा जाहिर कर शांत नहीं हो सकते हैं। पिछले 25 सालों में पाकिस्तान ने ही इन आतंकियों को ट्रेन किया है, इनके जरिए अफगानिस्तान की संस्कृति को तबाह किया है।
विज्ञापन