{"_id":"652a56224a7d2d00320c21d5","slug":"amid-israel-hamas-war-hezbollah-says-it-is-fully-prepared-to-join-war-at-the-right-time-news-and-updates-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hezbollah: इस्राइल पर हमले में हमास का साथ देगा ये आतंकी संगठन, लेबनान से कर सकता है वार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Hezbollah: इस्राइल पर हमले में हमास का साथ देगा ये आतंकी संगठन, लेबनान से कर सकता है वार
Sat, 14 Oct 2023 02:19 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:19 PM IST
सार
इससे पहले लेबनान दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लहियन ने भी इस्राइल-हमास युद्ध को लेकर ऐसा ही बयान दिया था। हिज्बुल्ला के प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह से मुलाकात के दौरान हुसैन ने हमास का समर्थन करते हुए इस्राइल पर संगठन के हमले को सही बताया था।
विज्ञापन
हिज्बुल्ला संगठन के उप-प्रमुख शेख नईम कासिम।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लेबनान के ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिज्बुल्ला ने शुक्रवार को कहा है कि वह इस्राइल के खिलाफ जंग में हमास के समर्थन में उतर सकता है। हिज्बुल्ला के उप-प्रमुख नसीम कासेम ने कहा है कि जब सही समय होगा, तब उनका संगठन हमास के इस्राइल के खिलाफ छेड़े गए युद्ध का हिस्सा बनेगा। गौरतलब है कि इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष अब आठवें दिन में पहुंच चुका है। इसमें 3200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
क्या बोले हिज्बुल्ला के उप-प्रमुख?
कासेम ने लेबनान की राजधानी बेरूत में फलस्तीन के समर्थन में निकाली गई एक रैली में कहा, "हिज्बुलला के तौर पर हम इस जंग में अपना योगदान दे रहे हैं और आगे भी हम अपने नजरिए और योजना के तहत योगदान देना जारी रखेंगे। हम पूरी तरह तैयार हैं और जब समय आएगा तब कार्रवाई करेंगे।"
गौरतलब है कि इससे पहले लेबनान दौरे पर ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लहियन ने भी इस्राइल-हमास युद्ध को लेकर ऐसा ही बयान दिया था। हिज्बुल्ला के प्रमुख सैयद हसन नसरल्लाह से मुलाकात के दौरान हुसैन ने हमास का समर्थन करते हुए इस्राइल पर संगठन के हमले को सही बताया था। हालांकि, उन्होंने हमास की गतिविधियों में किसी भी तरह का हाथ होने से साफ इनकार किया था।