फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid China Loan Talks, Pak Army Chief's Throw Out Beggar's Bowl Remark

Pakistan: 'फेंक दें भीख का कटोरा, बनें आत्मनिर्भर', बार-बार कर्ज लेने पर भड़के पाकिस्तान के सेना प्रमुख

Tue, 25 Jul 2023 12:06 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:06 PM IST
सार

सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर ने कहा कि देश के पास सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के साथ आपस में जुड़े हुए हैं। जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता है तब तक सेना चैन से नहीं बैठेगी।
 

विज्ञापन
Amid China Loan Talks, Pak Army Chief's Throw Out Beggar's Bowl Remark
पाकिस्तान के सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान अपने बुरे दिनों से गुजर रहा है। वहां की आर्थिक स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है। आए दिन किसी न किसी देश के सामने मदद के लिए हाथ फैला देता है। इस सबसे वहां के लोग ही परेशान हो गए हैं। दरअसल, विदेशी ऋण की आस में बैठे पाकिस्तान पर उसके ही सेना प्रमुख सैयद असीम मुनीर भड़क गए। उन्होंने कहा कि देश को विदेशी ऋण पर निर्भरता को कम करना चाहिए। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक गौरवान्वित और प्रतिभाशाली राष्ट्र हैं। सभी देशवासियों को भीख का कटोरा फेंक देना चाहिए।

विज्ञापन

देश के पास सभी सुविधाएं मौजूद

सेना प्रमुख सोमवार को खानेवाल मॉडल कृषि फार्म के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के पास सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के साथ आपस में जुड़े हुए हैं। जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता है तब तक सेना चैन से नहीं बैठेगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर 2.44 अरब डॉलर का कर्ज

गौरतलब है, पाकिस्तान को चीन से एक और ऋण मिलने की तैयारी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान को आईएमएफ सौदे के आधार पर देश के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने में मदद करने के लिए चीन से अतिरिक्त 600 मिलियन डॉलर का ऋण प्राप्त हुआ है। जुलाई में पाकिस्तान सरकार का कर्ज बढ़कर 2.44 अरब डॉलर हो गया, जिसमें चीन का 2.07 अरब डॉलर का गैर-गारंटी वाला कर्ज भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 राज्य मां की तरह 

सेना प्रमुख ने कहा कि अल्लाह ने पाकिस्तान को सभी आशीर्वादों से नवाजा है और दुनिया की कोई भी ताकत देश की प्रगति को नहीं रोक सकती। राज्य मां की तरह होता है। लोगों और राज्य के बीच का रिश्ता प्यार और सम्मान का होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। 

 सेना आराम से नहीं बैठेगी

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना को अपने राष्ट्र की सेवा करने पर गर्व है। सेना को अपनी ताकत लोगों से मिलती है। जनरल मुनीर ने वादा किया कि जब तक पाकिस्तान मौजूदा संकट से बाहर नहीं निकल जाता, सेना आराम से नहीं बैठेगी। मॉडल फार्म के बारे में बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि देश कृषि क्रांति का गवाह बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed