{"_id":"5ebb47a684e50a5e5633e69c","slug":"american-vaccine-targeted-by-chinese-hackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in world: चीनी हैकरों के निशाने पर अमेरिकी वैक्सीन, रिसर्च चुराने के भी हैं आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona in world: चीनी हैकरों के निशाने पर अमेरिकी वैक्सीन, रिसर्च चुराने के भी हैं आरोप
Wed, 13 May 2020 06:34 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 May 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Social Media
चीन-अमेरिका में सैन्य तकनीकों व सुरक्षा दस्तावेजों की चोरी के आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं, लेकिन अब अमेरिका ने चीन पर कोविड-19 पर हो रही रिसर्च को चुराने का आरोप लगाया है। अमेरिकी खुफिया और गृह (होमलैंड) मंत्रालय बाकायदा इसके लिए चेतावनी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
उसके मुताबिक चीन के सबसे कुशल हैकर्स इस शोध को चुराने के लिए अमेरिका पर साइबर हमले बढ़ा रहे हैं। एफबीआई व होमलैंड सुरक्षा मंत्रालयों ने इस बारे में बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रीमियर चिकित्सा अनुसंधान केंद्रों से लेकर विश्वविद्यालयों, शोध विभागों और अस्पतालों तक में घातक वायरस का इलाज खोजने में शामिल सभी एजेंसियों को सतर्क किया जाएगा।
विज्ञापन