फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Sikh Organisation slams misbehaviour with Indian envoy sandhu in gurudwara by Khalistan Suppourters

US: भारतीय राजदूत के साथ गुरुद्वारे में हुई बदसलूकी पर अमेरिकी सिख संगठन ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

Tue, 28 Nov 2023 07:00 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 Nov 2023 07:00 AM IST
सार

सिख ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सोनी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब एक पूजा स्थल है। गुरुद्वारों को राजनीतिक विचारों से मुक्त रहना चाहिए। न्यूयॉर्क सहित पूरे अमेरिका में सिख समुदाय बिना किसी दबाव या डर के गुरुद्वारे में आ सकें। इसलिए गुरुद्वारा प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

विज्ञापन
American Sikh Organisation slams misbehaviour with Indian envoy sandhu in gurudwara by Khalistan Suppourters
भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत संधू के साथ हुए दुर्व्यवहार पर अमेरिका की एक सिख संस्था ने आपत्ति जताई है। संस्था ने कहा कि गुरुद्वारा प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। बता दें, प्रकाश पर्व के अवसर पर संधू न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारा गए थे। यहां उनके साथ कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने बदसलूकी की थी।
विज्ञापन


गुरुद्वारों को राजनीतिक विचारों से मुक्त रहना चाहिए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामले में सिख ऑफ अमेरिका के संस्थापक जसदीप सिंह जस्सी और अध्यक्ष कंवलजीत सिंह सोनी ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब एक पूजा स्थल है। गुरुद्वारों को राजनीतिक विचारों से मुक्त रहना चाहिए। न्यूयॉर्क सहित पूरे अमेरिका में सिख समुदाय बिना किसी दबाव या डर के गुरुद्वारे में आ सकें। इसलिए गुरुद्वारा प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। आरोपियों ने गुरुद्वारा साहिब का अनादर किया है। आरोपियों ने गुरुद्वारा साहिब की पवित्रता को भंग किया है। उन्होंने कहा कि हम लॉन्ग आइलैंड स्थित गुरुद्वारे में एक सिख भक्त और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू के अपमान की कड़ी निंदा करते हैं।
विज्ञापन


कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
खालिस्तानी समर्थकों के साथ तरणजीत संधू की कहासुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में संधू को खालिस्तानी समर्थकों के साथ भिड़ते हुए देखा जा सकता है। खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और हरदीप सिंह निज्जर के बारे में सवाल किए। खालिस्तानी समर्थकों में से एक व्यक्ति ने गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तानी झंडा भी लहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खालिस्तान समर्थकों की हिंसा में लगातार बढ़ोत्तरी
गौरतलब है कि कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत कई इलाकों में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा की जानी वाली हिंसाओं की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले खालिस्तानियों ने जुलाई में सैन फ्रांसिस्कों में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर आगजनी की थी। भारत ने मामले के संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से सबूत देने का आग्रह किया है। इससे पूर्व सितंबर में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed