{"_id":"5f3a012e05baa54521534404","slug":"american-scientist-found-the-series-of-symptoms-of-corona-virus-in-human-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित होने पर सबसे पहले दिखेगा यह लक्षण, क्रम की हुई पहचान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संक्रमित होने पर सबसे पहले दिखेगा यह लक्षण, क्रम की हुई पहचान
Mon, 17 Aug 2020 09:31 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका के शोधकर्ता को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिका के शोधकर्ताओं ने अब कोरोना के लक्षणों का क्रम पहचान लिया है, जिसकी सहायता से ये पता लगाना आसान हो जाएगा किसी व्यक्ति को कोरोना है या नहीं। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से बताए गए लक्षणों का क्रम तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के कोविड-19 के लक्षणों के क्रम के बारे में जो जानकारी दी वो इस प्रकार है, अगर कोई शख्स कोरोना से संक्रमित है तो सबसे पहले उसे बुखार महसूस होगा, उसके बाद खांसी, मांसपेशियों में दर्द और फिर जी मचलना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के लक्षणों को जानने से ये फायदा हो सकता है कि अब कोरोना संक्रमित शख्स को इलाज के लिए जल्द अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा। यह नया शोध फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ नाम की पत्रिका में छपा है, जिसके मुताबिक लक्षणों का क्रम पता चलने से डॉक्टर, मरीज के इलाज की योजना आसानी से बना सकता है।
डॉक्टर्स का कहना है कि क्रम पता चलने से इस बीमारी को समय से पहले भी नियंत्रित किया जा सकता है। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोध लेखक पीटर कुन का कहना है कि इस क्रम की मदद से विशेष तौर पर यह जानना आसान हो जाएगा कि हम कोरोना जैसी फ्लू बीमारियों से कब पार हो जाएंगे।
इसके अलावा शोध के अन्य लेखक जोसेफ लार्सन ने कहा कि क्रम पहचानने से मरीज के इलाज के लिए सही दृष्टिकोण मिल जाएगा और इलाज में परेशानी नहीं आएगी। बुखार और खांसी अक्सर अलग-अलग सांस की बीमारियों से जुड़े होते हैं, जिनमें मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (मर्स) और सार्स भी शामिल हैं।