{"_id":"5ef43d2d8ebc3e433c613317","slug":"american-nsa-robert-brien-said-days-of-tolerance-and-naivety-for-china-are-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सबसे बड़ा खतरा : अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सबसे बड़ा खतरा : अमेरिका
Fri, 26 Jun 2020 01:41 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, फीनिक्स
पीटीआई, फीनिक्स
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और एनएसए रॉबर्ट ओ'ब्रायन
- फोटो : Twitter
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री पोम्पियो के बाद राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने भी चीन को चेतावनी दी है। ट्रंप के एनएसए रॉहर्ट ओब्रायन ने चीन को चेताया है कि उनका देश चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कार्रवाई से उत्पन्न खतरों के प्रति जागरूक हो गया है और वह उसकी विचारधारा का प्रसार रोकने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
फीनिक्स में उद्योगपतियों के एक समूह को संबोधित करते हुए ब्रायन ने कहा कि ‘चीन के लिए अमेरिका की सहनशीलता और भोलेपन के दिन खत्म हो गए हैं।’ अमेरिकी एनएसए ने कहा कि उनके बाद आने वाले कुछ सप्ताह में विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र और एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे समेत ट्रंप प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी चीन को चेतावनी देंगे और उसे आगे नहीं बढ़ने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अमेरिका लगातार चीन को सम्मान देता था, लेकिन चीन की हरकतें इस योग्य नहीं हैं। ऐसे में अब अमेरिका के अच्छे बर्ताव वाले दिन अब लद गए हैं। ट्रंप के नेतृत्व में चीन को जवाब दिया जाएगा। बता दें कि अमेरिका कोरोना वायरस पर चीन के ठीक से नहीं निपटने को लेकर उससे नाराज है और ट्रंप ने इसे लेकर कई बार चीन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
ट्रंप की छवि बनाने की कोशिश
बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व एनएसए जॉन बोल्टन ने अपनी किताब में खुलासा किया था कि ट्रंप ने चुनाव में जीत के लिए चीन की मदद मांगी थी। इसी कारण चुनाव से पूर्व ट्रंप के सहयोगी उनकी छवि सही करने में जुटे हैं। ओब्रायन ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप चीनी कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।