फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american mp wrote letter to speaker kevin urges to invite pm modi to address combined session of congress

US: अमेरिकी सांसदों की स्पीकर मैक्कार्थी को चिट्ठी, संसद के संयुक्त सत्र में PM मोदी को आमंत्रित करने की मांग

Wed, 24 May 2023 08:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 08:33 AM IST
सार

सांसदों ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपति बाइडेन रात्रिभोज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कर रहे हैं ठीक वैसे ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन एक सम्मान है। बता दें, मई की शुरुआत में दोनों सांसदों ने भारत और अमेरिका समिट की मेजबानी की थी।

विज्ञापन
american mp wrote letter to speaker kevin urges to invite pm modi to address combined session of congress
अमेरिकी कांग्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी कांग्रेस के कॉकस ने मंगलवार को बैठक की। उन्होंने संसद के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी से आग्रह किया है कि अमेरिका दौरे के दौरान संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाए। कॉकस का कहना है कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत बनाने में कांग्रेस में पीएम मोदी का संबोधन बेहतर साबित होगा। 

विज्ञापन

दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण
डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेसी रो खन्ना ने मैक्कार्थी को चिठ्ठी लिखकर कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन 22 जून को पीएम मोदी की यात्रा और रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। भारतीय मूल के कांग्रेसी के साथ रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेसी माइकल वाल्ट्ज ने भी केविन को लिखा कि संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी का संबोधन दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। 

विज्ञापन

दुश्मनों को भी दे सकते हैं कड़ा संदेश
सांसदों ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपति बाइडेन रात्रिभोज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान कर रहे हैं ठीक वैसे ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का संसद के संयुक्त सत्र में संबोधन एक सम्मान है। बता दें, मई की शुरुआत में दोनों सांसदों ने भारत और अमेरिका समिट की मेजबानी की थी, समिट में देश भर के नेताओं और विशेषज्ञ शामिल हुए थे। सांसदों का कहना है कि हमारे इस प्रयास से भारत-अमेरिका के रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही साथ में हम इससे चीन को भी एक कड़ा संदेश दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के हित में मजबूत रिश्ते
दोनों कांग्रेसियों ने लिखा कि राष्ट्रपति बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई कुछ बैठकों के कारण दोनों देशों के संबंधों में लचीलापन आया है। सभी के लिए शांति और समृद्धि को बढ़ावा देती है। सांसदों ने कहा कि इससे हम दोनों के व्यापार, निवेश और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगे और दोनों देशों के बीच गहरा संबंध स्थापित किया जा सकता है।

खन्ना और वाल्टज ने कहा कि क्वाड्रीलेटरल सुरक्षा संवाद ने भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया को क्षेत्रीय, वैश्विक और सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मंच दिया है। भारत के विकास की अमेरिका सराहना करता है। बता दे, अगर इस बार प्रधानमंत्री संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं तो वह उनके लिए दूसरी बार होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed