Ukraine: यूक्रेन का इंतजार खत्म,आखिरकार तैनात हुए एफ-16 फाइटर जेट; 29 माह बाद कीव पुहंचे अमेरिकी युद्धक विमान
कई महीनों के इंतजार के बाद इस युद्धक विमान का आना यूक्रेन के लिए एक मील का पत्थर है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इनकी संख्या कितनी है और युद्ध के मैदान में उनका कितना प्रभाव होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस- यूक्रेन युद्ध शुरू होने के 29 महीनों बाद आखिरकार अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16 यूक्रेन पहुंच चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि यूक्रेनी पायलटों ने देश के भीतर संचालन के लिए एफ-16 एस उड़ाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कीव लंबे समय से पैरवी कर रहा था।
राष्ट्रपति ने यहां एक हवाई अड्डे पर सेना के पायलटों से मुलाकात के बाद कहा, एफ-16 यूक्रेन में हैं। हमने कर दिखाया। मुझे अपने लोगों पर गर्व है, जो इन जेट्स में महारत हासिल कर रहे हैं और हमारे देश के लिए इनका उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। इस दौरान दो विमानों पर पायलट सवार थे और दो विमान ऊपर उड़ रहे थे।
कई महीनों के इंतजार के बाद इस युद्धक विमान का आना यूक्रेन के लिए एक मील का पत्थर है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इनकी संख्या कितनी है और युद्ध के मैदान में उनका कितना प्रभाव होगा। इस मौके पर जेलेंस्की ने कहा, वर्तमान में उनके पास जेट विमानों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित पर्याप्त पायलट नहीं हैं, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि हम अतिरिक्त एफ-16 की उम्मीद कर रहे हैं... कई लोग प्रशिक्षण ले रहे हैं।
रूस ने खाई मार गिराने की कसमः
रूस ने एफ-16 विमानों को मार गिराने की कसम खाई है... ताकि युद्ध पर इनका कोई असर न पड़े। वह उन ठिकानों को निशाना बना रहा है, जहां ये विमान मौजूद हो सकते हैं।
विनाशकारी है विमान
लॉकहीड मार्टिन के ये विमान अपनी विनाशकारी शक्ति और वैश्विक उपलब्धता के कारण यूक्रेन में बहुप्रतीक्षित थे। ये 20 मिमी की तोप से लैस हैं और बम, रॉकेट और मिसाइल ले जाने में सक्षम भी।