{"_id":"5eb39d008ebc3e90501827a0","slug":"american-families-adopted-241-indian-kids-in-2019-according-to-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया: रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया: रिपोर्ट
Thu, 07 May 2020 11:00 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 07 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमेरिका की एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी परिवारों ने 2019 में 241 भारतीय बच्चों को गोद लिया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में जारी अपनी 12वीं सालाना रिपोर्ट में कहा कि वित्त वर्ष 2019 में दूतावास अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों में गोद लिए गए (2,677) बच्चों और अमेरिका में गोद लिए गए बच्चों (294) को 2,971 प्रवासी वीजा जारी किए।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार 2019 में चीन से 819, यूक्रेन से 298, कोलंबिया से 244, भारत से 241 और दक्षिण कोरिया से 166 बच्चे गोद लिए गए। बच्चों संबंधी मामलों पर विशेष सलाहकार मिशेल बर्नी टोथ ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि इस रिपोर्ट में अमेरिकी परिवारों द्वारा अन्य देशों से गोद लिए गए बच्चों की कुल संख्या में गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
इसका मुख्य कारण दो देशों, चीन और इथियोपिया से गोद लिए जाने वाले बच्चों की संख्या में आई गिरावट है। गोद लिए गए चीनी बच्चों की संख्या में 656 और इथियोपिया के बच्चों की संख्या 166 की गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि इस गिरावट का कारण इन देशों में लगातार आ रहे सामाजिक, आर्थिक या कानूनी बदलाव हैं।
विज्ञापन
टोथ ने कहा कि विश्व स्तर पर गिर रही इस संख्या की वजह यह भी हो सकती है कि देश वंचित बच्चों को अन्य देश में गोद देने के बजाए घरेलू स्तर पर ही गोद देने को प्राथमिकता देते हैं।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से बच्चों को गोद लिया जाना काफी प्रभावित हुआ है लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि यह रूक गया है।