फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   american election biden says indian american friendship is needed trump promise to end dependence on china

अमेरिकी चुनाव: बिडेन बोले- भारत-अमेरिकी दोस्ती जरूरी, ट्रंप बोले- चीन पर निर्भरता करेंगे खत्म

Thu, 24 Sep 2020 02:38 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 24 Sep 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
american election biden says indian american friendship is needed trump promise to end dependence on china
डोनाल्ड ट्रंप-जो बिडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका में जल्द ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इसी बीच वाशिंगटन में बुधवार को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय-अमेरिकियों के डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नियम-कायदे वाले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और अमेरिका के मजबूत साझा हित हैं। इसका उद्देश्य यह है कि चीन सहित कोई भी देश इस क्षेत्र में किसी को डराए या धमकाए नहीं।

विज्ञापन


बिडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका यदि करीबी मित्र होंगे तो दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि हम आतंक के खिलाफ हमेशा भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के लिए ऐसे समय पर जगह बना रहे हैं, जब वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और अमेरिकी नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में यह चुनाव हमारा भविष्य तय करेगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस के पते पर आया जहर रिसिन वाला लिफाफा, न्यूयॉर्क-कनाडा सीमा से महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिलवेनिया में चुनाव रैली की। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। रैली में उन्होंने कहा कि यदि वह दोबारा राष्ट्रपति बने तो चार साल में उत्पादन के क्षेत्र में अमेरिका की चीन पर हमेशा के लिए निर्भरता खत्म कर देंगे। इसमें ट्रंप की नातिन एराबेला भी पहुंची। बता दें कि एराबेला इवांका ट्रंप की बेटी हैं।

नौसैनिक जहाजों में चीन से पीछे है अमेरिका: रिपोर्ट
अमेरिका नौसैनिक जहाजी बेड़ो में चीन से पीछे है। इसी वजह से उसने छोटे जहाजों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। यह दावा द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने इसी महीने कहा था कि अमेरिकी नौसेना में अभी 296 जहाज हैं, जिसे बढ़ाकर 355 किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed