फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Defense Minister Austin said China has no allies and america have many partners

अमेरिका : ऑस्टिन ने कहा- चीन का कोई सहयोगी नहीं और अमेरिका के कई साथी

Sat, 29 May 2021 01:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 May 2021 01:15 AM IST
सार

  • अमेरिकी रक्षामंत्री ने सांसदों से कहा, चीन हमारे लिए चुनौती बना रहेगा
  • चीन कर रहा है साइबर क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश

विज्ञापन
American Defense Minister Austin said China has no allies and america have many partners
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन - फोटो : twitter.com/SecDef

विस्तार

अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सांसदों से कहा है कि चीन का कोई सहयोगी नहीं है जबकि अमेरिका के दुनियाभर में कई सहयोगी हैं। ये सहयोगी अमेरिका को और अधिक क्षमतावान व सामर्थ्य वाला बनाते हैं। उन्होंने कहा कि चीन वर्तमान में और भविष्य में अमेरिका के लिए चुनौती बना रहेगा।

विज्ञापन


ऑस्टिन ने वित्तीय बजट 2022 के तहत रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर एक सुनवाई के दौरान रक्षा मुद्दे पर प्रतिनिधि सभा की विनियोग उपसमिति के सदस्यों को बताया कि बाइडन प्रशासन ने चीन कार्य बल बनाया है जो अपना काम पूरा करने वाला है और वह इस पर अपने प्रयासों को लेकर अवगत कराएगा ताकि तालमेल बनाने, दोहराव खत्म करने व चीन की चुनौती पर अधिक कुशलता से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिले।
विज्ञापन


ऑस्टिन ने सांसदों के सवालों के जवाब में अपनी हाल की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, मैंने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ अपनी पहली विदेश यात्रा कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संबंध को और मजबूती देने का प्रयास किया और मुझे लगता है कि यह बहुत सार्थक दौरा था। इस दौरान उन्होंने माना कि चीन साइबर क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के खिलाफ विधेयक पेश
अमेरिकी सांसद स्कॉट फ्रैंकलिन ने दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री युद्धाभ्यास ‘रिम ऑफ पैसेफिक’ में चीन को हिस्सा लेने से रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया। यह विधेयक चीन को तब तक रोके रखेगा जब तक कि वह उइगर मुस्लिमों के खिलाफ नरसंहार की बात मान नहीं लेता और उसका समाधान नहीं कर लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed