फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Court said cancer caused by Johnson and Johnson powder, ordered to pay compensation of Rs 154 crore

जॉनसन एंड जॉनसन: अदालत ने कहा- पाउडर की वजह से हुआ कैंसर, पीड़ित को 154 करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश

Thu, 20 Jul 2023 05:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 05:48 AM IST
सार

अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि जे एंड जे के बेबी पाउडर की वजह से ही एंथोनी हर्नांडेज वैलाडेज (24) को मेसोथेलियोमा नामक कैंसर की बीमारी हुई थी। हर्नानडेज ने कहा है कि बचपन से ही कंपनी के टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करने से छाती के पास मेसोथेलियोमा कैंसर हो गया है।

विज्ञापन
American Court said cancer caused by Johnson and Johnson powder, ordered to pay compensation of Rs 154 crore
जॉनसन बेबी पाउडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जॉनसन एंड जॉनसन को कैलिफोर्निया के एक कैंसर पीड़ित शख्स को 154 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। अमेरिका के ऑकलैंड में डिफॉल्ट स्टेट कोर्ट ने कंपनी को कैलिफोर्निया के व्यक्ति को जॉनसन बेबी के टैल्कम पाउडर से कैंसर होने का दोषी ठहराया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि कंपनी के बेबी पाउडर की वजह से उसके स्वास्थ्य पर बुरा असर हुआ।

विज्ञापन

अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि जे एंड जे के बेबी पाउडर की वजह से ही एंथोनी हर्नांडेज वैलाडेज (24) को मेसोथेलियोमा नामक कैंसर की बीमारी हुई थी। हर्नानडेज ने कहा है कि बचपन से ही कंपनी के टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करने से छाती के पास मेसोथेलियोमा कैंसर हो गया है। जॉनसन एंड जॉनसन प्रोडक्ट्स को लेकर पहले भी कई मामले आ चुके हैं जिसमें कंपनी को हर्जाना भरना पड़ा है।

विज्ञापन

कंपनी की सफाई
जे एंड जे के अधिकारियों ने कहा है कि कंपनी का बेबी पाउडर- स्पेशल सफेद बोतलों में बेचा जाता है। ऐसे में इसमें कभी भी एस्बेस्टस नहीं होता है। ये सुरक्षित है और कैंसर का कारण नहीं बन सकता है। अधिकारियों का कहना है कि वे मुकदमों की के साथ-साथ अरबों की कानूनी फीस और खर्चों से बचने के लिए एक समझौते की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed