फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American Admiral John C Aculino said The atmosphere of mistrust between India and China is at a peak

अमेरिकी एडमिरल: भारत और चीन में के बीच अविश्वास का माहौल चरम पर 

Thu, 25 Mar 2021 05:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 05:35 AM IST
सार

  • अमेरिकी एडमिरल ने सुनवाई के दौरान संसद की सशस्त्र सेवा समिति के सामने चीन के साथ सीमा गतिरोध पर भारतीय कोशिशों की सराहना की
  • जॉन सी. एक्यूलिनो ने दावा किया है कि भारत-अमेरिका सैन्य रिश्ते सर्वश्रेष्ठ स्तर पर 

विज्ञापन
American Admiral John C Aculino said The atmosphere of mistrust between India and China is at a peak
भारत-चीन-अमेरिका - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शीर्ष अमेरिकी एडमिरल जॉन सी. एक्यूलिनो ने दावा किया है कि एक तरफ जहां भारत-अमेरिका सैन्य रिश्ते सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हैं वहीं भारत और चीन के बीच अविश्वास का माहौल चरम पर है। उन्होंने कहा, हिंद महासागर में चीन की धोखा देने वाली कार्रवाई और पारदर्शिता में कमी के चलते वहां स्थिरता व सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हुआ है।

विज्ञापन


एडमिरल एक्यूलिनो ने हिंद-प्रशांत में कंमाडर पद पर नाम की पुष्टि के लिए हुई सुनवाई के दौरान संसद की सशस्त्र सेवा समिति के सामने चीन के साथ सीमा गतिरोध पर भारतीय कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा, भारत ‘वन बेल्ट वन रोड’ पहल के तहत चीनी गतिविधियों पर शंकित है। 
विज्ञापन


हिंद-प्रशांत में अहम है क्वाड
प्रभावशाली अमेरिकी सीनेटरों और शीर्ष एडमिरल जॉन सी. एक्विलिनो ने राष्ट्रपति बाइडन की क्वाड सुरक्षा संवाद पहल की प्रशंसा की है। उन्होंने इसे चीन द्वारा पेश चुनौती का सामना करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कोशिश बताया। सीनेटर जैक रीड, माजी हिरोनो, जोश हॉले और टिम काइन ने भी इस क्षेत्रीय गठबंधन की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed