फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Would 'find place' in efforts to reduce Indo-Pakistan tensions: America

मसूद पर चीन को अमेरिका की खरी-खरी, कहा- वीटो पर चुप नहीं बैठे रहेंगे

Tue, 04 Apr 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Tue, 04 Apr 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Would 'find place' in efforts to reduce Indo-Pakistan tensions: America
निक्की हेली - फोटो : Getty Images

भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में से एक मसूद अजहर पर चीन के लगातार वीटो इस्तेमाल करने पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जो भी देश आतंकवादियों को प्रतिबंधित करने के मामले में वीटो का इस्तेमाल करेंगे, वो ऐसा करके भी उसे (अमेरिका) एक्शन लेने से नहीं रोक सकते हैं। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी प्रशासन भारत-पाक के रिश्तों को लेकर बहुत चिंतित है, और इस विवाद को कम करने में जो भी हो सकता है करने के लिए तैयार है। सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष की भूमिका संभालने के बाद हेली पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


निक्की हेली ट्रंप संसद की वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी सदस्य हैं। हेली ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि अमेरिका इस मुद्दे पर बात करेगा और इस विवाद में जो भी हो सकेगा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम हाथ पर हाथ रखे बैठे नहीं रह सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस कॉफ्रेंस में भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता के लिए अमेरिका के प्रयास पर उनसे टिप्पणी मांगे जाने पर उन्होंने ये बातें कहीं। हेली ने कहा हम दोनों देशों के बीच के तनाव को देख रहे हैं। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि इस मामले में हम दोनों देशों के बीच के तनाव को कैसे कम कर सकते हैं और उनके रिश्ते कैसे सुधार सकते हैं। 


उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों के इस मामले में हस्तक्षेप के अलावा अगर अमेरिकी राष्ट्रपति का हस्तक्षेप भी हो तो किसी को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed