ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले ने की 13 मई से तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, विलिगैस ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध 13 मई से शुरू होगा। दुनिया के बड़े देश सीरिया पर हमला करेंगे, जोकि कैमिकल अटैक यानी रासायनिक हमला होगा। विलिगैस ने यह भी भविष्यवाणी की है कि इस युद्ध में मौतें और तबाही बेहिसाब होंगी। रूस, उत्तर कोरिया और चीन के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी। विलिगैस के मुताबिक, युद्ध में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की बम विस्फोट में मौत होगी। इसके बाद युद्ध और भयावह होगा। विलिगैस के मुताबिक, 13 अक्तूबर तक युद्ध चलेगा। अप्रैल और मई के शुरुआती सप्ताह में हमलों से जुड़ी झूठी खबरें आएंगी।
बता दें कि वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक ‘खतरा’ बताते हुए अलग-थलग रहने वाले इस देश पर लगाम कसने के लिए चीन की ओर से किए जाने वाले प्रयासों की प्रशंसा की है। ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्तिलोनी के साथ आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जहां तक उत्तर कोरिया का सवाल है हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम अपनी सेना का तेजी से निर्माण कर रहे हैं। कम समय में काफी कुछ हुआ है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि चीन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पाएगा।