फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   World War III Will Begin On May 13 According To Mystic Who Predicted Trump's Win

ट्रंप की जीत की भविष्यवाणी करने वाले ने की 13 मई से तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होने की घोषणा

Fri, 21 Apr 2017 10:24 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted By: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 21 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
World War III Will Begin On May 13 According To Mystic Who Predicted Trump's Win
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव में जीत का दावा करने वाले विलिगैस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। विलिगैस ने तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने की सटीक तारीख बताई है, जिस पर दुनिया भर में बहस छिड़ गई है। मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उत्तर कोरिया और सीरिया को लेकर अमेरिका की रणनीति छिपी हुई है और अंदेशा जताया जा रहा है कि कभी भी बड़ी जंग छिड़ सकती है।
विज्ञापन

 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, विलिगैस ने कहा है कि तीसरा विश्वयुद्ध 13 मई से शुरू होगा। दुनिया के बड़े देश सीरिया पर हमला करेंगे, जोकि कैमिकल अटैक यानी रासायनिक हमला होगा। विलिगैस ने यह भी भविष्यवाणी की है कि इस युद्ध में मौतें और तबाही बेहिसाब होंगी। रूस, उत्तर कोरिया और चीन के बीच जबरदस्त लड़ाई होगी। विलिगैस के मुताबिक, युद्ध में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की बम विस्फोट में मौत होगी। इसके बाद युद्ध और भयावह होगा। विलिगैस के मुताबिक, 13 अक्तूबर तक युद्ध चलेगा। अप्रैल और मई के शुरुआती सप्ताह में हमलों से जुड़ी झूठी खबरें आएंगी। 

विज्ञापन

 

बता दें कि वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को एक ‘खतरा’ बताते हुए अलग-थलग रहने वाले इस देश पर लगाम कसने के लिए चीन की ओर से किए जाने वाले प्रयासों की प्रशंसा की है। ट्रंप ने अमेरिका की यात्रा पर आए इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्तिलोनी के साथ आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘जहां तक उत्तर कोरिया का सवाल है हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम अपनी सेना का तेजी से निर्माण कर रहे हैं। कम समय में काफी कुछ हुआ है। ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि चीन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed