फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   world oldest women viver

तो अब इनके नाम हुआ दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब

Fri, 03 Apr 2015 01:01 PM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
world oldest women viver

अमेरिका की 116 वर्षीय गरट्रूड वीवर दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गई हैं। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। अमेरिका के कैमडन शहर के एक नर्सिंग होम में रहने वाली गरट्रूड वीवर का जन्म वर्ष 1898 में हुआ था।

विज्ञापन


वो हर साल 4 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। गरट्रूड वीवर से पहले दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान होने का रिकॉर्ड जापान की मिसाओ ओकावा के नाम था, जिनका 117वें जन्मदिन के कुछ हफ्तों बाद हाल ही में निधन हो गया।
विज्ञापन


वैसे दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहने का रिकॉर्ड फ्रांस की जेन कॉलमेंट के नाम है, जो 122 साल 164 दिन तक जिंदा रही थीं।

ये है दुनिया की बुजुर्ग महिला की चाहत

world oldest women viver

गरट्रूड वीवर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रशंसक हैं। वीवर की चाहत है कि ओबामा उनके 117 वें जन्मदिन के जश्न में शरीक हों। उन्होंने अमरीकी चैनल सीबीएस को दिए इंटरव्यू में अपनी लंबी उम्र के राज बताए।

उनके मुताबिक ये राज़ है ईश्वर पर भरोसा, कड़ी मेहनत और हर किसी से प्यार करना। गरट्रूड वीवर के चार बच्चे थे जिनमें उनके बेटे जोई ही जीवित बचे हैं। वो इसी महीने 94 साल के होने वाले हैं। जोई परिवार के दूसरे सदस्यों और दोस्तों के साथ उनसे मिलने आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed