सुधारों के बाद भारत को अलग निगाह से देख रही दुनिया : वर्ल्ड बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया जगत की मशहूर शख्सियत रुपर्ट मर्डोक के तारीफ करने के बाद विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यंग किम ने भी प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की प्रशंसा की है।
किम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिन सुधारों की शुरुआत की है उसके कारण दुनिया अब भारत को एक अलग निगाह से देख रही है। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान और ‘स्वच्छ गंगा’योजना की भी तारीफ की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा के चालू सत्र के दौरान अलग से प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में विश्व बैंक के अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत और स्वच्छ गंगा अभियान में हुई तरक्की की तारीफ की।
उल्लेखनीय है कि इन दोनों अभियान में विश्व बैंक एक महत्वपूर्ण साझेदार है। स्वरूप ने कहा, ‘जिम यंग किम ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए सुधारों के प्रभावों की वजह से दुनिया
भारत की ओर देखने लगी है।’
भारत में हो रहा बदलाव दुनिया में अलग
किम ने कहा कि भारत में जो हो रहा है और विभिन्न देशों में होने वाले बदलावों से वास्तव में बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा विश्व बैंक भारत के इन लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में भारत का मजबूत साझेदार बनना चाहता है।
स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हजारों शौचालयों के निर्माण, स्वच्छ गंगा अभियान में अंतरराष्ट्रीय तकनीक की जरूरतों और 175 गीगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा के महात्वाकांशी लक्ष्य की चर्चा भी की।
इसके अलावा विश्व बैंक के प्रशासनिक संरचना पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई। विश्व बैंक के अध्यक्ष ने जलवायु परिवर्तन पर भी जानकारी चाही जिस पर प्रधानमंत्री ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी।