फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   world bank said 150 to 300 trillion dollars loss of global economy for Lack of girls education

लड़कियों को शिक्षित न करने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 300 खरब डॉलर का नुकसान: रिपोर्ट

Thu, 12 Jul 2018 09:17 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
world bank said 150 to 300 trillion dollars loss of global economy for Lack of girls education

लड़कियों को शिक्षा से दूर रखने की कीमत सिर्फ दो परिवारों को नहीं बल्कि पूरे विश्व को चुकानी पड़ती है। ‘संयुक्त राष्ट्र मलाला दिवस’ के मौके पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए विश्व बैंक ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा में बाधा डालने से वैश्विक अर्थव्यवस्था को 150 से 300 खरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


‘मिस्ड अपार्चुनिटीज : द हाई कॉस्ट ऑफ नॉट एजुकेटिंग गर्ल्स’ नामक रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि निम्न आय वर्ग वाले देशों में दो तिहाई से भी कम लड़कियां अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी कर पाती हैं। वहीं तीन में से केवल एक लड़की माध्यमिक शिक्षा पूरी कर पाती है। कई वयस्क महिलाओं को युवावस्था में सार्वभौमिक माध्यमिक शिक्षा का लाभ नहीं मिलने के कारण आज मानव पूंजीगत धन में दुनियाभर में 150 से 300 खरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। औसतन माध्यमिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं में काम करके पैसा कमाने की संभावना अशिक्षित महिलाओं से लगभग दोगुनी होती है।
विज्ञापन


मलाला ने कहा कि जब 13 करोड़ लड़कियां शिक्षा के अभाव में इंजीनियर, पत्रकार या सीईओ नहीं बन पातीं तो हमारे विश्व को खरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ता है। यदि ऐसा होता तो वैश्विक अर्थव्यवस्था, जन स्वास्थ्य और स्थिरता को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 साल की हो गईं मलाला

12 जुलाई को सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के जन्मदिन पर ‘मलाला दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मलाला ने 2013 में अपने 16 वें जन्मदिन पर महिलाओं को शिक्षित करने का आह्वान किया था। बृहस्पतिवार को मलाला 21 साल की हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed