{"_id":"5ad90c134f1c1b82028b54fd","slug":"world-bank-report-says-19-million-adult-indians-do-not-have-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 करोड़ वयस्क भारतीयों का बैंक खाता नहीं : विश्व बैंक ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
19 करोड़ वयस्क भारतीयों का बैंक खाता नहीं : विश्व बैंक
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 20 Apr 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
world bank
जनधन योजना की कामयाबी के बाद भी भारत में 19 करोड़ वयस्क लोगों का बैंक खाता नहीं है। बिना बैंक खाते के लोगों की संख्या चीन के बाद सबसे ज्यादा भारत में ही है। विश्व बैंक ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल आधे बैंक खाते निष्क्रिय थे। हालांकि जन धन योजना की कामयाब हुई और मार्च 2018 तक 31 करोड़ नए बैंक खाते खुले। 2011 से तुलना करें तो बैंक खाते वाले वयस्क लोगों की संख्या दोगुनी हो चुकी है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जन धन योजना, 2014 में लांच की थी। ग्लोबल फिनडेस्क डाटाबेस नामक इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 11 फीसदी बिना बैंक खाते वाले लोग भारत में ही रहते हैं। वहीं दुनिया में 69 प्रतिशत लोगों यानी 3.8 अरब लोगों का बैंक खाता है। 2014 में यह संख्या 62 प्रतिशत और 2011 में 51 प्रतिशत थी।
विज्ञापन
चीन में सबसे ज्यादा लोग बिना खाते के
चीन में सबसे ज्यादा 22.5 करोड़ लोगों का बैंक खाता नहीं है। इसके बाद भारत में 19 करोड़, पाकिस्तान में दस करोड़ और इंडोनेशिया में 9.5 करोड़ लोगों के पास खाता नहीं है।
डिजिटल भुगतान बढ़ा
रिपोर्ट के मुताबिक 42 प्रतिशत पुरुष डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि सिर्फ 29 प्रतिशत महिलाएं डिजिटल भुगतान करती हैं।