फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Women at Microsoft filed 238 internal complaints about gender discrimination or sexual harassment

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पर महिला कर्मचारी ने लगाए यौन उत्पीड़न सहित 238 आरोप, मामला पहुंचा कोर्ट

Tue, 13 Mar 2018 01:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Women at Microsoft filed 238 internal complaints about gender discrimination or sexual harassment

माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाली एक महिला ने कंपनी के खिलाफ 238 शिकायतें दर्ज की हैं। महिला ने कंपनी पर सैलरी न बढ़ाए जाने से लेकर, प्रमोशन न देने, शारीरिक उत्पीड़न, लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव तक का आरोप लगाया है।  शिकायत के 238 मामले 2010 से 2016 तक के हैं। इस पूरे मामले को कोर्ट ने सोमवार को सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट पर किए गए मुकदमों का यह आंकड़ा महिला ने खोला है ताकि दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी में महिलाओं के साथ वेतन और पदोन्नति को लेकर हो रहे भेदभाव को सार्वजनिक किया जा सके। जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस पूरे मामले पर जवाब देने से पल्ला झाड़ लिया है।  
विज्ञापन

 
यह पूरा मामला सिटेल फेडरल कोर्ट में 2015 में दायर किया गया था। यह मामला खूब चर्चित इसलिए भी हो रहा है क्योंकि इसदौरान कई पावरफुल लोगों को शारीरिक उत्पीड़न मामले में उनकी नौकरी से निकाला गया। इनमें इंटरटेनमेंट, मीडिया और राजनीति से जुड़े लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 8000 महिलाएं शामिल हो सकती हैं

Women at Microsoft filed 238 internal complaints about gender discrimination or sexual harassment

यदि यह पूरा मामला आगे बढ़ता है तो इसमें 8000 महिलाएं शामिल हो सकती हैं। कोर्ट की सुनवाई के दौरान दोनों आरोपी और प्रत्यारोपी दस्तावेजों का आदान प्रदान कर रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट पर 118 मामलों में महिलाओं ने लिंग भेदभाव का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है जिसमें एक मामला ही अभी तक प्रकाश में आ पाया है।

महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर रही अटॉर्नी ने कहा की कंपनी में महिलाओं के साथ हो रहा भेदभाव चौंकाने वाला है। और यह सब इसलिए है क्योंकि यहां जांच का आभाव है। बता दें कि कंपनियों में अक्सर महिलाओं द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत की जाती रही है। लेकिन कंपनियां इन शिकायतों को निकलने नहीं देती हैं और दबा देती हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में फिलहाल 74000 अमरीकी कर्मचारी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed