{"_id":"5b46ad424f1c1b86468b5f3f","slug":"woman-traveler-held-at-vienna-airport-world-war-second-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"विएना एयरपोर्ट पर महिला पर्यटक ने रखा द्वितीय विश्व युद्ध का बम, मचा हड़कंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
विएना एयरपोर्ट पर महिला पर्यटक ने रखा द्वितीय विश्व युद्ध का बम, मचा हड़कंप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Jul 2018 06:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं घूमने जाते वक्त इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वहां की किन चीजों को आप अपने साथ रख रहे हैं। ऑस्ट्रिया आई अमेरिका की एक महिला पर्यटक ने ऐसा ही किया और सोविनियर समझकर द्वितीय विश्व युद्ध के एक बम को अपने साथ रख लिया। वियना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उसने जब यह बम अधिकारियों के सामने रखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
24 साल की यह अमेरिकी महिला घूमने के लिए ऑस्ट्रिया आई थी। यहां पर हाइकिंग करते हुए उसे द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा एक बम का गोला मिला। उसने बिना किसी पड़ताल के उसे अपने बैग में रख लिया। इस अमेरिकी पर्यटक ने होटल पहुंच कर बम के गोले को साफ किया ताकि वह इसे जिन कपड़ों के आस-पास रखे वह गंदे न हो जाएं।
विज्ञापन
इसके बाद अमेरिका की यह महिला पर्यटक होटल में अपने सामान की पैकिंग कर एयरपोर्ट पहुंच गई। यहां आकर उसने बड़ी ही मासूमियत से हवाईअड्डे के कस्टम अधिकारियों से यह जानने की कोशिश की कि क्या वह बम के इस गोले को सोविनियर श्रेणी में रखकर उड़ान भर सकती है। इसी पूछताछ में उसने वह बम अधिकारियों के सामने रख दिया।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद विएना हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने बम डिस्पोजल यूनिट को बुलाया। इस घटना के चलते एयरपोर्ट के आगमन और सामान वाले सेक्शन को 15 मिनट तक के लिए रोक दिया गया। बाद में इस पर्यटक महिला पर 4000 यूरो का जुर्माना भी लगाया गया।