{"_id":"5b3dd2c04f1c1b95288b4b8c","slug":"woman-taken-into-custody-after-she-climbed-atop-statue-of-liberty","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो : स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वीडियो : स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला, उतारने में प्रशासन के छूटे पसीने
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी नीति का विरोध जताते हुए बुधवार को एक महिला न्यूयॉर्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गई। प्रशासन ने उसे उतारने और बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन महिला ऊपर से उतरने का नाम ही नहीं ले रही थी। वो लगभग तीन घंटे तक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के ऊपर बैठी रही।
बाद में पुलिस ने जबरन महिला को नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया। महिला का नाम थेरेसा पैट्रिसिया बताया जा रहा है। थेरेसा ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समूह का हिस्सा थी। दरअसल, थेरेसा शरणार्थी शिविर में बंद सभी बच्चों को छोड़ने की मांग कर रही थी। उसने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के ऊपर से उतरने से साफ इंकार कर दिया था। उसका कहना था कि वो तब तक ऊपर से नहीं उतरेगी जब तक शरणार्थी शिविर में बंद सभी बच्चों को छोड़ नहीं दिया जाता।
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका मैक्सिको सीमा पर अवैध रूप से दाखिल हुए प्रवासियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की थी, जिसका देशभर में विरोध हो रहा है। इस नीति के चलते प्रवासियों के बच्चों को उनसे अलग किया जा रहा है। हालांकि ट्रंप ने विवाद बढ़ने पर अपनी विवादित नीति को वापस लेने के लिए कार्यकारी आदेश जारी कर दिया। इसके बावजूद 2,000 बच्चे अभी भी अपने माता-पिता से अलग रह रहे हैं।

Guy climbing statue of liberty @CNN #July4th #FourthofJuly pic.twitter.com/bJA5rMexKg
— eric kwasi oppong (@ekojnr) July 4, 2018