फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   woman saved her child died herself

महिला ने मौत को गले लगाकर डूबते बच्चे को बचाया

Sun, 28 Aug 2016 08:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
woman saved her child died herself
- फोटो : getty

मां की ममता ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो किसी डर-भय को नहीं मानती। अमेरिका में एक महिला ने डूब रहे अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


अमेरिका के फ्लोरिडा की पॉवेल लेक में फैमिली बोट ट्रिप का एंजॉय कर रही महिला को अचानक पानी में किसी के चीखने की आवाज आई। उसका 2 साल का बेटा वोट से फिसल कर पानी में गिर गया। 35 वर्षीय चेल्सी रसेल ने बिना कुछ सोचे समझे अपने बच्चे को बचाने के लिए पानी में कूद गई।
विज्ञापन


बड़ी मुश्किल से चेल्सी ने अपने बच्चे को बचा लिया। महिला काफी देर तक संघर्ष करती रही। फिर काफी देर बाद उसके परिजन ने बच्चे को नाव खींच लिया।

चेल्सी ने जैसे ही देखा वो तुरंत झील में कूद गई

woman saved her child died herself

बच्चे को तो सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन तब तक चाल्सी बेहोश चुकी थी। लोगों ने जैसे-तैसे चाल्सी को बाहर निकाला। लेकिन, 30 मिनट बाद चेल्सी को मृत घोषित कर दिया। वहीं लेक के अधिकारियों ने बताया कि चेल्सी के बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे एरीजोना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय हाउसबोट 8 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। दूसरे बच्चे के साथ खेल रहा चेल्सी का बेटा अचानक पानी में जा गिरा।

चेल्सी ने जैसे ही देखा वो तुरंत झील में कूद गई। हालांकि कूदने के बाद चाल्सी के भाई ने वोट रुकवा दिया हालांकि चाल्सी को बचाया ना जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed