फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   woman in the US has been sentenced to 100 years in prison

पेट काट कर बच्चा निकालने वाली महिला को अमेरिका में 100 साल की कैद

Sat, 30 Apr 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
woman in the US has been sentenced to 100 years in prison
आरोपी महिला डायनेल लेन - फोटो : TheDenverChannel.com

एक अमेरिकी अदालत ने एक महिला को दूसरी महिला का पेट काटकर बच्चा निकालने के अपराध में 100 साल कैद की सजा सुनाई है। 35 वर्षीय डायनेल लेन द्वारा किए गए इस अपराध से पूरा देश सदमे में है। बीती फरवरी में लेन को सात आरोपों में दोषी पाया गया था।

विज्ञापन


लेन पर हत्या की कोशिश करने और गैरकानूनी गर्भपात करने का आरोप भी था। इन दोनों आरोप में अधिक से अधिक जो सजा सुनाई जा सकती थी वो उसे सुनाई गई। लेन ने मार्च 2015 में गर्भवती महिला मिशेल विलकिन्स को फुसला कर अपने घर बुलाया, जिसके बाद लेन ने विलकिन्स को पीटा और चाकू से मारा भी। उसने 7 माह की गर्भवती महिला के अजन्मे शिशु को भी चुरा लिया जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हमले में बची विलकिन्स ने अदालत को बताया कि लेन कल्पनाओं में जीती है। हालांकि विलकिन्स के वकील की ओर से लेन पर हत्या का आरोप नहीं लगाया गया था क्योंकि अजन्मा बच्चा महिला के शरीर के बाहर जिन्दा ही नहीं रह सकता था। मामले की सुनवाई कर रही जज मारिया ने लेन द्वारा किए गए इस अपराध को बर्बर, चौंकाने वाला और निर्दयी बताया। जज ने यह भी कहा कि कोई ऐसा कर सकता है इस बारे में सोचा भी नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed