{"_id":"3ae6e9c0-0361-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"woman-finds-out-her-husband-is-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पति निकला उसका पिता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
महिला का पति निकला उसका पिता
न्यूयॉर्क/एजेंसी
Updated Fri, 21 Sep 2012 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चौंका देने वाले मामले में एक 60 वर्षीय महिला को अपने पति की मौत के बाद पता चला कि वह दरअसल उसका पिता भी था। महिला को उसके एक चाचा ने इसके बारे में बताया। ओहायो प्रांत के डोयलेसटाउन की रहने वाली वलेरी स्प्रूइल को 1998 में अपने पति के निधन के छह साल बाद पता चला कि वह उसका पिता भी था। महिला अब अपनी आपबीती लोगों को बता रही है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि इससे दूसरे लोग बुरे समय से जूझने के लिए प्रेरित होंगे।
‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ की खबर के अनुसार महिला ने कहा कि वह जब तीन साल की थी, तब से उसकी दादी उसकी देखभाल करती थी। इस वजह से वह दादी को अपनी मां समझती रही और दादा को अपना पिता। उसने जिस औरत को अपना पारिवारिक मित्र समझा, वह उसकी मां थी। स्प्रूइल ने कहा कि यह कहानी दूसरों को भी जाननी चाहिए। उसने कहा, मुझे पता है कि यह दुख पहुंचाता है, क्योंकि मैं यह सब जानकर बुरी तरह टूट गई।
स्प्रूइल की मां का 1984 में निधन हो गया। वर्ष 2004 में स्प्रूइल को डीएनए जांच द्वारा पता चला कि उसका मृत पति उसका पिता था। स्प्रूइल ने कहा कि उन्हें नहीं पता, उसके पति को उन दोनों के संबंध के बारे में पता था या नहीं या पता था भी तो हो सकता है कि वह उसे सब बताने में डरता हो। स्प्रूइल अब अपने भाई-बहनों को ढूंढ रही है।