फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   woman comedian shares the story of her abusive relationship on Instagram

मशहूर कॉमेडियन ने बयां की अपने रेप की कहानी, शेयर की तस्वीरें

Wed, 13 Jan 2016 12:45 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
woman comedian shares the story of her abusive relationship on Instagram

अमेरिका की मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन बेथ स्टेलिंग ने इंस्टाग्राम पर अपने पूर्व प्रेमी की जुल्मों की कहानी बयान कर सनसनी फैला दी है। इसी साल रिलीज हुए स्टेंडअप रिकॉर्ड 'सिंपली द बेथ' से सुर्खियां बटोर रही बेथ ने इंस्टाग्राम पर अपने चोटिल पैरों और हाथ की तस्वीर शेयर की है और खुद पर हुए शारीरिक, यौन और भावनात्मक अत्याचारों का खुलासा किया है।

विज्ञापन


बेथ ने बताया है कि उनके पूर्व प्रेमी ने कई महीनों तक उन पर अत्याचार किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना और दुष्कर्म के बाद भी मैंने दो महीनों तक उसके साथ मिलनाजुलना जारी रखा। ये आसान नहीं था।"
विज्ञापन


इंस्टाग्राम की पोस्ट में उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी के नाम का खुलासा नहीं किया और लिखा, "मैंने उसकी इच्छाओं की सम्मान किया कि मैं अपने शो में उसके नाम नहीं लूंगी। मैंने कोशिश की कि उसे दुखी ना करूं।" अपने तल्ख रिश्ते और दुखों की बेबाक बयानी के कारण सोशल मीडिया में बेथ की काफी सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेथ से सोशल मीडिया में पूछा जा रहा प्रेमी का नाम

woman comedian shares the story of her abusive relationship on Instagram

बेथ ने अपनी पोस्ट में लिखा है क‌ि ये जरूरी है कि वे अपना दर्द बयान करें, क्योंकि काम में बहुत कुछ ऐसा है, जो जिंदगी से ही आता है। उन्होंने लिखा, 'मेरा व्यक्तिगत जीवन ही मेरा पेशवर जीवन है। उन्होंने बताया कि बीती गर्मियों में उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी के साथ अपना रिस्ता तोड़ लिया, ऐसा इसलिए नहीं किया कि मैं उससे प्यार नहीं करती थी, बल्‍कि उसके जुल्मों के कारण मैं अलग हो गई।

बेथ स्टेलिंग ने बताया कि उनका पूर्व प्रेमी भी उसी पेशे से है, जिससे वे हैं ऐसे में इस तरह के खुलासे करना बहुत कठिन था। अमेरिकी शहर लॉस एंजल्स में बेथ काफी मशहूर हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया में बेथ के समर्थन में कई आवाजें उठ रही हैं और लोग उनसे पूर्व प्रेमी का नाम पूछ रहे हैं। कई लोगों ने बेथ से कहा है कि अगर वे अपने पूर्व प्रेमी का नाम छिपाएंगी तो कोई दूसरी लड़की भी उसका शिकार बन जाएगी।

लोगों ने कहा है कि उस व्यक्ति का नाम सामने आना चाहिए और उसके कॉमेडी शो का विरोध होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed