फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   woman arrested, who pushed 'Indian' on railroad track

मुसलमान समझकर धक्का दिया: अमेरिकी महिला

Sun, 30 Dec 2012 11:14 PM IST
सलीम रिज़वी, न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
सलीम रिज़वी, न्यूयॉर्क से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए Updated Sun, 30 Dec 2012 11:14 PM IST
विज्ञापन
woman arrested, who pushed 'Indian' on railroad track

न्यूयॉर्क में पुलिस ने उस औरत को गिरफ़्तार कर लिया है जिसने भूमिगत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने भारतीय मूल के सुनंदो सेन को धक्का देकर मार डाला था।

विज्ञापन


महिला की गिरफ़्तारी 'नफ़रत' के आधार पर की गई हत्या के आरोप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक एरिका मेनेंडेज़ नाम की अभियुक्त महिला ने कबूल किया है कि उसने सेन को मुसलमान समझकर मारने के लिए ही चलती हुई ट्रेन के सामने धक्का दिया था।
विज्ञापन


मामला
क्वींस के डिसट्रिक्ट एटर्नी रिचर्ड ब्राउन ने कहा, 'उस महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने एक मुसलमान को रेल की पटरी पर धक्का दे दिया। उसने कहा कि वह वर्ष 2001 के ट्विन टॉवर के हमलों के बाद से ही हिंदुओं और मुसलमानों से नफ़रत करती थी। और उनके साथ मारपीट करती रहती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनंदो सेन को इस महिला ने गुरुवार को उस समय धक्का देकर मार डाला था जब वह क्वींस इलाके के 40 स्ट्रीट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। उस समय वह काम से घर लौट रहे थे।

31 वर्षीय एरिका मेनेंडेज़ उस वक्त स्टेशन पर बैंच पर बैठी थी। वो यकायक उठी और उसने सेन को पटरियों की तरफ तेज़ी से आती ट्रेन के सामने धकेल दिया।

'निर्मल स्वभाव के व्यक्ति'
मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले 46 वर्षीय सुनंदो सेन नब्बे के दशक में अमेरिका आकर बस गए थे। उन्होंने हाल ही में मैनहैटन में प्रिंटिंग का बिज़नेस शुरू किया था।

सुनंदो सेन नब्बे के दशक में भारत से अमेरिका आकर बस गए थे। वह अकेले थे और क्वींस के कोरोना इलाके में दो साथियों के साथ एक ही मकान में रहते थे।

उनके साथ रहने वाले एक पाकिस्तानी मूल के एमडी खान ने सेन को याद करते हुए कहा, 'वह बहुत ही अच्छे औऱ निर्मल स्वभाव के थे। वह बहुत अच्छे इंसान थे। हमेशा खुश रहते थे। मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा।'


सेन ने ग्राफ़िक डिज़ाईन की पढ़ाई की थी और वह उसी कला को अपना बिज़नेस बढ़ाने के लिए दिन रात मेहनत करते थे

उनके एक औऱ साथी ए आर सुमन ने बताया कि वह हफ़्ते के सातों दिन काम किया करते थे।

अपील
न्यूयॉर्क में इस महीने सबवे रेल स्टेशन पर ट्रेन के सामने धक्का देकर हत्या का यह दूसरा मामला है। इससे पहले टाईम्स स्क्वेयर पर ट्रेन स्टेशन पर भी एक व्यक्ति को पटरियों पर आती हुई ट्रेन के सामने धक्का देकर मार डाला गया था।

इन हादसों के बाद सबवे ट्रेन प्राधिकरण एमटीए के निदेशक जोसफ़ लोटा ने लोगों से अपील की है कि प्लेटफ़ार्म पर ज़रूरी एहतियात बरतें।

जोसफ़ लोटा ने कहा, "मैं सभी यात्रीगण से अनुरोध करता हूं कि वह पटरी के बिल्कुल पास न खड़े हों औऱ अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो फ़ौरन 911 पर पुलिस को फ़ोन करें।"

न्यूयॉर्क में सबवे और लाईट रेल सेवा का 85 लाख लोग रोज़ाना प्रयोग करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed