{"_id":"5b35cf844f1c1bf96e8baaf7","slug":"wisconsin-man-put-camera-in-his-shoe-for-taking-some-upskirt-shots-but-it-exploded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो के लिए बनाया स्पाई शू कैमरा, बैटरी ने दिया कुछ इस तरह धोखा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अश्लील वीडियो के लिए बनाया स्पाई शू कैमरा, बैटरी ने दिया कुछ इस तरह धोखा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कई बार कुछ लोगों को महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो बनाने के लिए सीक्रेट कैमरा छुपाने वाली खबरें पढ़ी होंगी। लेकिन क्या आपने किसी शख्स को जूतों में कैमरा छुपाने की बात सुनी है। शायद नहीं लेकिन अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक शख्स ने ऐसा करने की कोशिश की। हालांकि वह अपनी इस कोशिश में कामयाब हो पाता उससे पहले ही कैमरे की बैटरी फट गई जिसके कारण उसका पैर जल गया।
विज्ञापन
मैडिसन पुलिस के मुखिया माइकल कोवल के अनुसार 32 साल के शख्स ने महिलाओं की स्कर्ट के अंदर की तस्वीरें और आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की योजना बनाई थी। यह अभी तक साफ नहीं है कि जूतों के अंदर वाले कैमरे में क्या था लेकिन इस अज्ञात शख्स ने इसे महिलाओं की स्कर्ट के नीचे की तस्वीरें खींचने के लिए खरीदा था। वह कोई वीडियो ले पाता उससे पहले उसने घर में उसने इसे टेस्ट करने का निर्णय लिया। उसी समय कैमरे की बैटरी फट गई और उसका पैर जल गया। इसकी वजह से उसकी सारी योजना पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी डेक्सहेमर ने बताया कि वह अपने जलने के कारण लगी चोटों का इलाज करवा रहा है। इस धमाके ने ना केवल उसके पैर को बल्कि उसके जमीर को भी जख्मी कर दिया था। जिसके बाद उसने खुद ही संबंधित अधिकारियों को अपने आप को उनके हवाले कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लाया गया। शख्स को उसकी हरकतों की वजह से काउंसिलिंग कराई गई लेकिन जल्द ही रिहा कर दिया गया क्योंकि उसने कोई भी गैरकानूनी वीडियो नहीं बनाया था।
विज्ञापन