फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Wings of US F-16 fighter aircraft to be built in India 

भारत में बनेंगे अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान के पंख

Tue, 04 Sep 2018 09:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Wings of US F-16 fighter aircraft to be built in India 

केंद्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत अमेरिका के मशहूर एफ-16 लड़ाकू विमान के पंख भारत में ही बनाए जाएंगे। इस फाइटर जेट को बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की। मेरीलैंड स्थित लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने भारत में एफ-16 के पंखों का निर्माण करने के लिए टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) के साथ करार किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल लॉकहीड मार्टिन और टीएएसएल ने भारत में एफ-16 ब्लॉक-70 लड़ाकू विमानों का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाए थे, लेकिन यह करार भारतीय वायुसेना की तरफ से एफ-16 ब्लॉक-70 लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दिखाए जाने की स्थिति में ही लागू होना था। लेकिन लॉकहीड मार्टिन के अधिकारियों की तरफ से मंगलवार को की गई घोषणा में अब ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यहां एफ-16 के पंखों का उत्पादन शुरू करना भारतीय वायुसेना के इस विमान की खरीद पर निर्भर नहीं है। बता दें कि लॉकहीड की तरफ से हाल ही में भारतीय वायुसेना को अपने विमानों की खरीद के लिए 600 पेज की रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफ-16 का पूरा उत्पादन भारत में ही करना चाहती है कंपनी

लॉकहीड कंपनी की तरफ से अपने पूरे एफ-16 विमान निर्माण बेस को भारत में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। भारत सरकार को अभी इस प्रस्ताव पर निर्णय लेना है। कंपनी के सामरिक व व्यापारिक विकास विभाग के उपाध्यक्ष विवेक लाल ने कहा, एफ-16 विमानों के पंखों का भारत में निर्माण करने का निर्णय टाटा के साथ सी-130जे (सुपर हर्क्युलिस एयरलिफ्टर विमान) और एस-92 हेलीकॉप्टर के साथ हुई सफल साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक स्वाभाविक कदम है। ये हमारा व्यापारिक रणनीतिक निर्णय है, जिससे भारत के साथ हमारी साझेदारी की अहमियत झलकती है। 

क्यों खास है ये कदम

- 4604 एफ-16 लड़ाकू विमान अभी तक 28 देशों की वायुसेना को बेच चुकी है कंपनी
- 3000 एफ-16 इस समय अमेरिका समेत 25 अग्रणी देशों की वायुसेना में नियमित उड़ान पर हैं
- 100 पार्ट्स सप्लायर कंपनियों को विंग के निर्माण में काम आने वाले हिस्से सप्लाई करने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed