{"_id":"5bee559abdec2269b169a094","slug":"wikileaks-publisher-julian-assange-has-been-charged-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकिलीक्स: जूलियन असांज के खिलाफ अमेरिका में आरोप पत्र दायर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
विकिलीक्स: जूलियन असांज के खिलाफ अमेरिका में आरोप पत्र दायर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
जूलियन असांज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के खिलाफ अमेरिका में आरोप लगाए गए हैं। विकिलीक्स ने गुरुवार की रात यह जानकारी दी। गौरतलब है कि असांज ने 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। विकिलीक्स ने बताया कि अभियोजकों ने अदालत में असांज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। असांज के खिलाफ कौन से आरोप लगाए गए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
इक्वाडोर ने 2012 से असांज को अपने देश में राजनीतिक शरण दी हुई है। तभी से वह देश के लंदन स्थित दूतावास में रह रहे हैं। असांज पर यह मामला इसलिए चलाया जाएगा क्योंकि उनके कारण अमेरिका और इक्वाडोर के रिश्ते खराब हुए हैं। पिछले महीने इक्वाडोर के विदेश मंत्री ने कहा था कि देश का अब उनकी आश्रय स्थिति के बारे में ब्रिटिश सरकार के साथ चर्चा में असांज की तरफ से हस्तक्षेप करने की कोई योजना नहीं बना रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले मई में असांज को उस समय राहत मिली थी जब उनपर चल रहे कथित दुष्कर्म मामले को स्वीडन सरकार ने बंद कर दिया था। स्वीडन में मामले की जांच कर रही एजेंसी ने इस केस को बंद करने के निर्णय के साथ ही उनके खिलाफ जारी किए गए अरेस्ट वारंट को भी रद्द कर दिया था। इस बात की घोषणा खुद विकीलीक्स ने ट्विटर पर दी थी। इस मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही स्वीडन में प्रत्यर्पण की कोशिश भी की जा रही थी। लेकिन उनके खिलाफ मामले की जांच बंद होने और गिरफ्तारी वारंट रद्द होने से उन्हें राहत मिली थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अप्रैल में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल जेफ सेसन्स ने कहा था कि विकीलीक्स के सह संस्थापक की गिरफ्तारी उनके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, अमेरिकी एजेंसियां साल 2010 से ही असांज के खिलाफ जांच कर रही है। जिसमें असांज ने अमेरिकी आर्मी के इंटेलीजेंट एनालिस्ट चेल्सिया मैनिंग की मदद से हजारों खुफिया जानकारियों को दुनिया के सामने रखा था। इस मामले में चेल्सिया अभी कुछ दिन पहले ही अमेरिकी जेल से रिहा हुए हैं।
WikiLeaks publisher Julian Assange has been charged in the US: WikiLeaks (File pic) pic.twitter.com/EhyvqoDfeE
— ANI (@ANI) November 16, 2018