{"_id":"576118724f1c1b4a2511c12e","slug":"wife-of-orlando-shooter-knew-of-attack-could-soon-be-charged-source","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरलैंडो नरसंहार: 'पत्नी को पता थे उमर के खतरनाक इरादे', किया जा सकता है गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ऑरलैंडो नरसंहार: 'पत्नी को पता थे उमर के खतरनाक इरादे', किया जा सकता है गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
'पत्नी को पता थे उमर के खतरनाक इरादे'
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर के एक नाइट क्लब में हमला करने वाले उमर मतीन की पत्नी को संभवत उनकी योजना की जानकारी थी। अफगान मूल के अमेरिकी नागरिक मतीन ने गे नाइट क्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस हमले में उसके समेत 50 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी नेटवर्क 'एबीसी' के मुताबिक उमर की पत्नी नूर मतीन ने इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों को बताया है कि वो एक बार मतीन को पल्स नाइट क्लब लेकर गई थीं। जिस वक्त उमर नाइट क्लब का मुआयना करने पहुंचा था, गाड़ी वो चला रही थीं। उमर ने जिस वक्त हथियार खरीदे तब भी वो उनके साथ थीं। नूर मतीन के खिलाफ अधिकारी केस दर्ज करने को लेकर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे इस मामले में जो जानती थीं, उसके बारे में सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ऑरलैंडो की घटना को 'घर में ही पनपे उग्रवाद का नतीजा' बताया था। मतीन ने गे नाइटक्लब में अंधाधुंध गोलीबारी की थी और इस हमले में हमलावर समेत क्लब में 50 लोग मारे गए थे और 53 घायल हो गए थे। इसे हाल के वर्षों में अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी गोलीबारी की घटना बताया जा रहा है।
विज्ञापन