फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   why weep barack obama

आखिर क्यों रो पड़े बराक ओबामा?

Fri, 09 Nov 2012 07:40 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 09 Nov 2012 07:40 PM IST
विज्ञापन
why weep barack obama

दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क माने जाने वाले अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सामने रो पड़े। ऐसा उस समय हुआ, जब ओबामा चुनाव जीतने के बाद अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा कर रहे थे जिनकी कड़ी मेहनत से वे दोबारा अमरीका के राष्ट्रपति बने हैं।

विज्ञापन


ये घटना शिकागो स्थित डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्यालय की है और उनके प्रचार दल ने इसका वीडियो यूट्यूब पर डाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ओबामा की आंखों में आंसू हैं और वो अपने समर्थकों के प्रति उनकी मेहनत के लिए आभार व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


'बराक, शांत हो जाओ'
जैसे ही बराक ओबामा की आंखों से आंसू छलके तो उनके एक शीर्ष सलाहकार ने कहा, 'बराक, शांत हो जाओ।' फिर भी ओबामा को खुद को संभालने में कुछ वक्त लगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा, ''मुझे आप सभी पर गर्व है।'' ओबामा ने अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए कहा कि मित्रों, आप जहां भी हैं, किसी भी राज्य में हैं, किसी भी पद पर हैं, आप चाहे सरकारी क्षेत्र में हैं या निजी क्षेत्र में, बेहतरीन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराक ओबामा चार साल पहले अमरीका के पहले काले राष्ट्रपति बने थे और इस बार दोबारा जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद बराक ओबामा ने अपनी जीत के भाषण में कहा था कि सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। लेखक और स्तम्भकार एलिस कोसे कहते हैं कि अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा में वो बात है कि वो अगले चार सालों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कमर कसनी होगी और प्रशासन पर जो़र देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed