फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Why so much hatred from Hillary?

आखिर हिलेरी से इतनी नफरत क्यों?

Fri, 04 Nov 2016 01:49 PM IST
जैसमिन टेलर कोलमैन/बीबीसी, वाशिंगटन डीसी
जैसमिन टेलर कोलमैन/बीबीसी, वाशिंगटन डीसी Updated Fri, 04 Nov 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
Why so much hatred from Hillary?
हिलेरी क्लिंटन

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में शायद ऐसा पहली बार हुआ होगा कि जनता दोनों ही प्रमुख उम्मीदवारों को इतना नापसंद करती हो। अपने बेहूदा बयानों के लिए बदनाम डोनल्ड ट्रंप को लेकर पब्लिक की नापसंदगी तो समझ में आती है। मगर शानदार सियासी करियर वाली हिलेरी क्लिंटन से भी एक तबका इतनी नफरत करता है कि उन्हें गालियां देता है। आखिर इसकी क्या वजह है?

विज्ञापन


अमरीका के जॉर्जिया सूबे की एमिली लॉन्गवर्थ को ही लीजिए। उनका बचपन ऐसे घर में बीता है जहां उनके पिता और दादा दोनों ही कट्टरपंथी विचारों वाले थे। राजनीति, एमिली में कूट-कूटकर भरी है। हिलेरी क्लिंटन का नाम आते ही, एमिली आपा खो बैठती हैं। वो हिलेरी को झूठी, मतलबी, इस्तेमाल करने वाली और सनकी महिला, सब कुछ एक सांस में कह डालती हैं। एमिली कहती हैं कि हिलेरी को तो उम्रकैद की सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन


एमिली, फेसबुक और यू-ट्यूब पर हिलेरी क्लिंटन को जी भरकर गालियां देती हैं। उन्हें पढ़ने और देखने वालों की तादाद हजारों में है। यू-ट्यूब पर एक वीडियो में एमिली, हिलेरी और उनके समर्थकों को कट्टर नाजी कहती हैं। वो अफसोस जताती हैं कि उन्हें हिलेरी क्लिंटन जैसी महिला की बयानबाजी रोज झेलनी पड़ती है। बहुत से अमरीकियों को हिलेरी के किरदार से शिकायतें हैं। वो भी कई मामलों में। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप समर्थक उन्हें खुलकर गालियां देते हैं

Why so much hatred from Hillary?

यही वजह है कि उनकी रेटिंग करने वालों में पचास फीसदी उन्हें नापसंद करते हैं। भले ही, ज्यादातर लोग हिलेरी के बारे में वैसी जुबान ना इस्तेमाल करें जैसी एमिली करती हैं। मगर उन्हें हिलेरी से कई शिकायतें हैं। तभी तो, डोनल्ड ट्रंप की रैलियों में कई लोग, हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजने की मांग करने वाली तख्तियां लिए हुए आते हैं। बहुत से ट्रंप समर्थक उन्हें खुलकर गालियां देते हैं। 'चुड़ैल' तक कहने से बाज नहीं आते। कई तो उन्हें 'शैतान की नौकरानी' करार देते हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहिम चलाई जाती है।

यूं तो डोनल्ड ट्रंप को भी सनकी और हिटलर कहा जाता है। अमरीका की राजनीति पर नजर रखने वाली जेनिफर मर्सिका कहती हैं कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव में इतनी गंदी जबान का इस्तेमाल होते देखा है। दोनों उम्मीदवारों के किरदार को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं। जेनिफर कहती हैं कि हिलेरी को तो उनके महिला होने की वजह से भी निशाना बनाया जाता है। 

हालांकि ट्रंप को इसमें रियायत मिल जाती है। हिलेरी क्लिंटन पर ज्यादातर हमले, उनके पति बिल क्लिंटन के अफेयर्स को लेकर होते हैं। खास तौर से हिलेरी पर बिल से रिश्ते रखने वाली महिलाओं को बदनाम करने की कोशिशों पर सवाल उठते हैं।

अभी हाल ही में सामने आई डॉक्यूमेंट्री 'हिलेरीज अमरीका' में लेखक दिनेश डिसूजा ने तो यहां तक कह दिया कि हिलेरी ने अपनी पति को दूसरी महिलाओं के साथ सोने का हौसला दिया।
डोनल्ड ट्रंप के बारे में तो ये कहा जाता है कि वो जान-बूझकर विवाद खड़े करते हैं ताकि ओबामा और क्लिंटन के मुकाबले लोग उनकी तरफ झुकें। जैसे कि ट्रंप ने एक रैली में कहा कि ओबामा मुसलमान हैं। वहीं दूसरी रैली में हिलेरी को शैतान कह दिया।

हिलेरी की हंसी की तुलना लकड़बग्घे से कर डाली

Why so much hatred from Hillary?
एलेक्स जोंस - फोटो : reuters

डोनल्ड ट्रंप की रैलियों में कई लोग हिलेरी क्लिंटन को जेल भेजने की मांग करने वाली तख्तियां लिए हुए आते हैं। हिलेरी से नफरत करने वाले तमाम लोगों में से एक हैं टेक्सास के रेडियो जॉकी एलेक्स जोंस। एलेक्स के मुताबिक 9/11 के हमले और बोस्टन में मैराथन के दौरान बमबारी, खुद अमरीकी सरकार की साजिश थी। अपने रेडियो शो, ''द एलेक्स जोंस शो'' में वो खुलकर हिलेरी को गालियां देते हैं। उन्हें शैतान और चुड़ैल कहते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन के दौरान, एलेक्स जोंस ने हिलेरी का भरपूर मजाक उड़ाया।

इसी शो के दौरान एलेक्स ने हिलेरी क्लिंटन की हंसी की तुलना लकड़बग्घे से कर डाली। इस वीडियो को ऑनलाइन भी पोस्ट कर दिया गया था। हालांकि शिकायत के बाद इसे हटा दिया गया। हिलेरी से लोगों को जो प्रमुख शिकायतें हैं, वो लीबिया के बेनगाजी में अमरीकी दूतावास पर आतंकी हमले को लेकर हैं। इसके अलावा हिलेरी पर इल्जाम है कि उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए सरकारी काम के लिए निजी ई-मेल का इस्तेमाल किया।

एलेक्स जोंस अपने रेडियो शो 'द एलेक्स जोंस शो' में खुलकर हिलेरी को गालियां देते हैं। साथ ही ट्रंप का इल्जाम है कि बिल क्लिंटन का क्लिंटन फाउंडेशन रईसों के साथ रिश्ते रखकर तमाम अनैतिक काम करता है। खास तौर से विदेशी नागरिकों के साथ क्लिंटन फाउंडेशन के संबंध पर सवाल खड़े होते रहे हैं। हिलेरी के पति बिल क्लिंटन के दूसरी महिलाओ से रिश्तों ने भी हिलेरी की राह में रोड़े खड़े किए हैं। कुल मिलाकर, इस बार के अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों ने वहां की राजनीति का स्तर काफी गिरा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed